मध्य प्रदेश में लू और उमस का कहर, 25 जून के बाद मानसून की दस्तक के संकेत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश में 26 जून तक लू, तेज गर्मी और कहीं-कहीं आंधी-बारिश का मिला-जुला असर बना रहेगा।

मानसून की रफ्तार धीमी होने और प्री-मानसून गतिविधियों में कमी के कारण तापमान और उमस दोनों बढ़ गए हैं। पिछले दो दिनों से जबलपुर संभाग के कई क्षेत्रों में लू का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आज सोमवार को नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, उमरिया और डिंडौरी में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में आंधी और बारिश भी हो सकती है।

 माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से उज्जैन फाल्कन्स की वापसी, रीवा जगुआर्स की दमदार जीत ये खबर भी पढ़े :  माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से उज्जैन फाल्कन्स की वापसी, रीवा जगुआर्स की दमदार जीत

वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट समेत कई जिलों में गर्मी का असर बना रहने का अनुमान है।

इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
लू और उमस के बीच प्रदेश के 21 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां भी जारी रह सकती हैं।

अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ.यादव ये खबर भी पढ़े : अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मैहर, अनूपपुर, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा और अशोकनगर में तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। रायसेन में 61 मिमी यानी करीब ढाई इंच वर्षा दर्ज की गई। भोपाल में दोपहर के समय तेज बारिश हुई, जबकि सतना में लगभग पौन इंच पानी गिरा। इसके अलावा जबलपुर, खजुराहो, नौगांव और सिवनी में भी बारिश दर्ज की गई।

तापमान में आई गिरावट
बारिश के असर से रविवार को कई शहरों के तापमान में कमी देखी गई। भोपाल में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37.1 डिग्री, ग्वालियर में 39.7 डिग्री, उज्जैन में 36 डिग्री और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सिवनी और शिवपुरी में 35 डिग्री, रायसेन में 36 डिग्री तथा सागर और टीकमगढ़ में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दतिया सबसे गर्म रहा, जहां पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मानसून की एंट्री में और इंतजार
मध्य प्रदेश में मानसून तय समय से करीब सात दिन पीछे चल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री के लिए अभी चार दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

23 जून तक मानसून के छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की ओर आगे बढ़ने की संभावना है, जबकि 25 जून के बाद इसके मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के आसार हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर दिखाने की पहल

रायपुर। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक...
छत्तीसगढ़ 
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर दिखाने की पहल

मोहम्मद सालाह का जलवा, मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में दर्ज की पहली जीत

वैंकूवर। स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिस्र ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 में इतिहास...
खेल 
मोहम्मद सालाह का जलवा, मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में दर्ज की पहली जीत

राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां रविवार को भी जारी रहीं। उत्तरी राजस्थान के बीकानेर संभाग के अलावा पूर्वी राजस्थान...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

सिरहा में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, भारतीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज

काठमांडू। नेपाल के सिरहा जिले में मादक पदार्थ कारोबार में संलग्न दो भारतीय ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार...
अंतर्राष्ट्रीय 
सिरहा में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, भारतीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज

पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट आज, निवेश और रोजगार पर रहेगा फोकस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का पहला पूर्ण बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा।...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट आज, निवेश और रोजगार पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी साइट प्लान और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार