मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस आज, शिक्षाविदों का होगा सम्मान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस समारोह आज सोमवार को सायं 4 बजे मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री तथा अकादमी के अध्यक्ष इन्दर सिंह परमार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल करेंगे।

अकादमी के सहायक संचालक (प्रभारी) राम विश्वास कुशवाहा ने बताया कि समारोह में अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन विशिष्ट अतिथि तथा उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त संकट गहराया, दुर्लभ ब्लड ग्रुप की कमी  ये खबर भी पढ़े : जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त संकट गहराया, दुर्लभ ब्लड ग्रुप की कमी

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अकादमी द्वारा प्रकाशित “प्रगति पथ” ब्रोशर तथा द्विमासिक पत्रिका “रचना” का विमोचन किया जाएगा। यह प्रकाशन अकादमी की शैक्षणिक, साहित्यिक एवं ज्ञान-विस्तार संबंधी गतिविधियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं संदर्भ ग्रंथों की पांडुलिपियों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से उज्जैन फाल्कन्स की वापसी, रीवा जगुआर्स की दमदार जीत ये खबर भी पढ़े :  माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से उज्जैन फाल्कन्स की वापसी, रीवा जगुआर्स की दमदार जीत

सम्मानित होने वाले शिक्षाविदों में अध्यक्ष, प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति डॉ. रविन्द्र कान्हेरे, चेयरमैन, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग डॉ. खेमसिंह डहेरिया, पूर्व आचार्य, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन डॉ. राकेश ढण्ड.

 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ ये खबर भी पढ़े :  सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अलकेश चतुर्वेदी, शामिल हैं। उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त संचालक, मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी डॉ. उत्तम सिंह चौहान, द्वारा किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, कुलसचिव, प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षाविद, साहित्यकार, अकादमी के लेखक एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोहम्मद सालाह का जलवा, मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में दर्ज की पहली जीत

वैंकूवर। स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिस्र ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 में इतिहास...
खेल 
मोहम्मद सालाह का जलवा, मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में दर्ज की पहली जीत

राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां रविवार को भी जारी रहीं। उत्तरी राजस्थान के बीकानेर संभाग के अलावा पूर्वी राजस्थान...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

सिरहा में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, भारतीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज

काठमांडू। नेपाल के सिरहा जिले में मादक पदार्थ कारोबार में संलग्न दो भारतीय ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार...
अंतर्राष्ट्रीय 
सिरहा में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, भारतीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज

पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट आज, निवेश और रोजगार पर रहेगा फोकस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का पहला पूर्ण बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा।...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट आज, निवेश और रोजगार पर रहेगा फोकस

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, भोपाल में आज होगी अहम महाबैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, भोपाल में आज होगी अहम महाबैठक

उत्तर प्रदेश

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी साइट प्लान और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार