नेतन्याहू काे झटका : 56.4 प्रतिशत इजराइलियों ने कहा, ईरान युद्ध को संभालने में रहे नाकाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

यरूशलम। इज़राइल में हुए एक नए जनमत सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि वहां के अधिकांश नागरिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ईरान युद्ध प्रबंधन से संतुष्ट नहीं हैं।

सर्वे के अनुसार, 56.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने माना कि नेतन्याहू ईरान के खिलाफ युद्ध को संभालने में "नाकाम" या "खराब" साबित हुए, जबकि केवल 26.5 प्रतिशत लोगों ने उनके प्रदर्शन को सकारात्मक बताया।

तुर्किए की समाचार संवाद समिति अनाडाेलू एजेंसी के अनुसार हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ़ यरूशलम द्वारा 17 से 20 जून के बीच 3,644 लोगों के बीच किए गए और 'द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल' अख़बार में प्रकाशित सर्वे के मुताबिक, 56.4% लोगों ने युद्ध के दौरान नेतन्याहू के काम को "नाकाम" या "खराब" बताया, जबकि 26.5% ने इसे सकारात्मक माना।

सर्वे में यह भी सामने आया कि 72.5 प्रतिशत इज़राइली नागरिक नेतन्याहू के इस दावे पर भरोसा नहीं करते कि इज़राइल ने युद्ध में "बड़ी सफलता" हासिल की है और देश के सामने मौजूद "अस्तित्व के खतरे" को समाप्त कर दिया है।

नतीजों के अनुसार, 92.1 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ईरान इस संघर्ष में बढ़त हासिल करने में सफल रहा, जबकि 82.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि युद्ध ने इज़राइल की दीर्घकालिक सुरक्षा को कमजोर किया है।

सर्वेक्षण में शामिल 87.8 प्रतिशत लोगों ने माना कि इज़राइल अपने घोषित सैन्य और रणनीतिक लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल नहीं कर सका। इसी के साथ प्रधानमंत्री के रूप में नेतन्याहू की लोकप्रियता में भी गिरावट दर्ज की गई। मार्च में जहां उन्हें 40.5 प्रतिशत समर्थन प्राप्त था, वहीं जून में यह घटकर 29.4 प्रतिशत रह गया।

वहीं, सुरक्षा मुद्दों पर जनता की राय बंटी हुई दिखाई दी। सर्वे के अनुसार, 48.2 प्रतिशत लोग हिज़्बुल्लाह के खिलाफ लेबनान में बड़े सैन्य अभियान को फिर से शुरू करने के पक्ष में हैं, जबकि 20.9 प्रतिशत ने इसका विरोध किया।

इससे पहले रविवार को, स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक रिज़ॉर्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू हुई। यह बातचीत इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के तहत हो रही है, जिसका मकसद ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका-इज़राइल युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने का रास्ता बनाना है।

इस समझौते में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर दुश्मनी खत्म करने, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरान पर लगाए गए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाने जैसे प्रावधान शामिल हैं।

वहीं, विश्लेषकों का मानना है कि यदि ऐसे सर्वेक्षणों में दिख रही नाराजगी जारी रहती है, तो आने वाले समय में नेतन्याहू की राजनीतिक स्थिति और उनकी सरकार पर दबाव बढ़ सकता है।

नेपाल में 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल को मिली आधिकारिक मंजूरी ये खबर भी पढ़े : नेपाल में 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल को मिली आधिकारिक मंजूरी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट