माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से उज्जैन फाल्कन्स की वापसी, रीवा जगुआर्स की दमदार जीत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 स्कंदिया कप 2026 में मंगलवार को उज्जैन फाल्कन्स और रीवा जगुआर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में उज्जैन फाल्कन्स ने भोपाल लायंस को 16 रन से हराकर जीत की राह पर वापसी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कन्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 195/8 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से यश दुबे ने 54 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि माधव तिवारी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में आए गिरावट के बाद तिवारी ने पारी को संभालते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

 भोपाल से आज नई दिल्ली रवाना होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेष ये खबर भी पढ़े :  भोपाल से आज नई दिल्ली रवाना होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेष

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। टीम 20 ओवर में 179/7 रन ही बना सकी। उज्जैन की ओर से माधव तिवारी ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 2 विकेट हासिल किए।

जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

दूसरे मुकाबले में रीवा जगुआर्स ने इंदौर पिंक पैंथर्स को 31 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रीवा ने 209/5 रन का विशाल स्कोर बनाया।अनंत वर्मा ने नाबाद 71 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सागर सोलंकी ने मात्र 28 गेंदों में 60 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंदौर पिंक पैंथर्स की टीम 178 रन पर सिमट गई। कप्तान वेंकटेश अय्यर केवल 19 रन ही बना सके, जबकि शिवम शुक्ला ने 36 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

बारिश के बीच गर्मी बरकरार, खजुराहो में तापमान पहुंचा 46 डिग्री, कई जिलों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज ये खबर भी पढ़े : बारिश के बीच गर्मी बरकरार, खजुराहो में तापमान पहुंचा 46 डिग्री, कई जिलों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज

रीवा की ओर से गेंदबाजी में अंकित कुशवाहा ने 3 विकेट झटके, जबकि रामवीर गुर्जर, रोहित राजावत और कप्तान पृथ्वीराज सिंह तोमर ने 2-2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।दोनों मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और लीग में प्रतिस्पर्धा को और रोमांचक बना दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में 28 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।...
राष्ट्रीय 
किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.92...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

नीति आयोग बैठक में शामिल होंगे मोहन यादव, विकसित भारत 2047 पर आज मंथन

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज गुरुवार को नई...
मध्य प्रदेश 
नीति आयोग बैठक में शामिल होंगे मोहन यादव, विकसित भारत 2047 पर आज मंथन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज