सैरपुर पुलिस की तत्परता से महिला का खोया बैग बरामद, नकदी व जरूरी दस्तावेज लौटाए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर उसे उसके वास्तविक स्वामित्व की पुष्टि के बाद वापस सौंप दिया। बैग में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य आवश्यक सामान मौजूद था।

जानकारी के अनुसार, मौज्जमनगर निवासी श्रीमती सोनाली वर्मा का बैग सीतापुर रोड क्षेत्र में कहीं खो गया था। बैग में करीब 3,000 रुपये नकद, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था। बैग गुम होने से महिला काफी परेशान थी।

 संभल: ट्रक और टैम्पों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल ये खबर भी पढ़े :  संभल: ट्रक और टैम्पों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

सूचना मिलते ही थाना सैरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश की और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

इस दौरान हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार तथा महिला कांस्टेबल शिवाला ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए सीतापुर रोड क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीम ने उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अथक प्रयास करते हुए महिला का खोया हुआ बैग बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद बैग में रखी नकदी, दस्तावेज और अन्य सामान का सत्यापन किया गया। स्वामित्व की पुष्टि होने पर बैग को उसकी वास्तविक मालिक श्रीमती सोनाली वर्मा को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

अपना खोया हुआ बैग और महत्वपूर्ण सामान वापस मिलने पर सोनाली वर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए थाना सैरपुर पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने पूरी पुलिस टीम का आभार भी जताया।

सैरपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली और जनता के प्रति जवाबदेही को प्रदर्शित किया है, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

आईबीपीयस  भर्ती : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लेरिकल कैडर XVI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी...
शिक्षा-रोजगार 
आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

ओडिशा :ओडिशा में आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई गांवों...
नारी व बाल जगत 
 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

    नागपुर:महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की शिकायत पर नागपुर की गणेश पेठ पुलिस ने शहर के 2 दवा दवा...
कारोबार 
 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

टेस्टी कटलेट : सुबह-सुबह नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, यह हर घर का एक बड़ा सवाल होता...
खाना पकाना 
सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

 साक्षी-सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

मनवेल्थ गेम्स:कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 जुलाई का दिन भारतीय बॉक्सर्स के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। भारतीय बॉक्सर्स ने बॉक्सिंग...
खेल 
 साक्षी-सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान