साक्षी-सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मनवेल्थ गेम्स:कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 जुलाई का दिन भारतीय बॉक्सर्स के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। भारतीय बॉक्सर्स ने बॉक्सिंग में कुल 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। भारत के लिए आज प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, सोमन राणा, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पांघल ने गोल्ड मेडल जीता है। इनमें से सोमन राणा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल पैरा एथलेटिक्स में जीता है। बाकी सभी ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। भारत ने इस बार बॉक्सिंग में सात स्वर्ण और तीन रजत के साथ कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारत इस कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में सभी देशों के बीच सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाला देश बन गया है।

 

बिहार में होगी 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती ये खबर भी पढ़े : बिहार में होगी 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती

प्रवीण चित्रवेल सहित इन खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल
सिल्वर मेडल की बात करें तो 1 जुलाई को प्रवीण चित्रवेल ने पुरुषों के ट्रिपल जंप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। उसके बाद जादूमणि सिंह ने बॉक्सिंग में पुरुषों के 55 किग्रा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। शुभम जुयाल ने पैरा एथलेटिक्स में शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता। वहीं लवलीना ने बॉक्सिंग में 75 किग्रा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। बॉक्सिंग के आखिरी फाइनल में नरेंदर बेरवाल को सिल्वर मेडल मिला। वहीं उन्नति शर्मा ने जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

अंकुश पांघल ने जीता गोल्ड मेडल
भारत के लिए बॉक्सिंग में दिन का आखिरी गोल्ड मेडल अंकुश पांघल ने जीता। अंकुश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 80 किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। यह भारत के लिए बॉक्सिंग में सातवां गोल्ड मेडल है। अंकुश से पहले सचिन ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को खंडित फैसले में 3-2 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। लवलीना का फाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हुआ। एम्मा ने खंडित फैसले में लवलीना को 4-1 से हराया। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। वहीं उनसे पहले अरुंधति ने महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की चेंटेले रीड को एकतरफा अंदाज में सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

13 गोल्ड मेडल जीत चुका है भारत
आज के दिन की शुरुआत प्रीति पवार ने महिला 54 किग्रा में गोल्ड मेडल जीत के साथ की थी। उसके बाद जैस्मिन लंबोरिया ने मुक्केबाजी की महिला 57 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को आज के दिन का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं दिन के अंत में भी भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने कमाल करते हुए गोल्ड मेडल जीता। भारत इस कॉमनवेल्थ में अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल सहित 38 मेडल जीत चुका है। भारत अंकतालिका में चौथे नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

अयोध्या। संसद भवन के बाहर राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर साधु-संतों का वेश धारण कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र से लापता आलू व्यापारी की पहचान 27 दिन बाद होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने के बाद उपजे विवाद के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने...
खेल 
ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

आईबीपीयस  भर्ती : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लेरिकल कैडर XVI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी...
शिक्षा-रोजगार 
आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश

साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

अयोध्या। संसद भवन के बाहर राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर साधु-संतों का वेश धारण कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र से लापता आलू व्यापारी की पहचान 27 दिन बाद होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने के बाद उपजे विवाद के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप