ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.92 करोड़ की लागत से विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। तोमर विभिन्न कार्यक्रमों के समापन उपरांत रात्रि विश्राम आनंद नगर सी-ब्लॉक स्थित माता मंदिर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 5 बजे वार्ड 32 स्थित गांधी नगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 01 करोड 98 लाख की लागत से निर्मित होने वाली नवीन सीवर लाईन संधारण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
इसी कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री 60 लाख 14 हजार की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, 81 लाख 12 हजार की लागत से गांधीनगर की विभिन्न गलियों में डामरीकरण कार्य, 3 लाख 82 हजार की लागत से गांधी नगर में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 13 लाख 16 हजार की लागत से वार्ड 32 के समस्त पाकों में नवीन उपकरणों की स्थापना का भूमिपूजन, 12 लाख 56 हजार की लागत से वार्ड 32 में सार्वजनिक सुलभ काम्प्लेक्स की मरम्मत कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 06:00 बजे बहोड़ापुर पुलिस थाने के निकट वार्ड 3 स्थित शहीद श्री सरमन सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 23 लाख 60 हजार की लागत से शहीद श्री सरमन सिंह पार्क के क्षसौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपजन करेंगे। तदोपरान्त रात्रि विश्राम आनंद नगर सी-ब्लॉक स्थित माता मंदिर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार 12 जून 2026 को सुबह 7 आनंद नगर सी-ब्लॉक स्थित माता मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़े : अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेम संबंधों से नाराज भाइयों ने की थी प्रेमी की हत्या, गिरफ्तार
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
