सिरहा में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, भारतीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के सिरहा जिले में मादक पदार्थ कारोबार में संलग्न दो भारतीय ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिस जवान भी घायल हो गया।

नेपाल पुलिस के अनुसार, सिरहा जिले के लहान क्षेत्र में ड्रग्स कारोबार होने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर पथराव किया और भागने की कोशिश की।

जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा, इलाका प्रहरी कार्यालय महेशपुरपट्टी तथा लागुऔषध नियन्त्रण ब्यूरो गोलबजार की संयुक्त टीम ने साेमवार सुबह करीब 5:30 बजे संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद आरोपित नहीं रुके, जिसके बाद पहले 9 एमएम पिस्तौल से एक राउंड हवाई फायर किया गया। पुलिस ने बताया कि चेतावनी के बाद भी आरोपितों ने हमला जारी रखा, जिसके बाद एक और राउंड गोली चलाई गई।

ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक ये खबर भी पढ़े : ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

गोली लगने से भारत में बिहार के मधुबनी जिला के पिपराही गांव पंचायत निवासी 21 वर्षीय संजित कुमार पासवान घायल हो गए। उनके साथ मौजूद 12 वर्षीय एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, पासवान के दाहिने पैर की पिंडली में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए प्रादेशिक अस्पताल सिरहा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की हालत सामान्य है।

गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से प्लास्टिक सहित वजन करने पर 101 ग्राम 60 मिलीग्राम ब्राउन शुगर तथा दूसरे पैकेट में 12 ग्राम 30 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित संजित कुमार पासवान लंबे समय से ड्रग्स कारोबार में सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक, उसने अब तक लगभग 10 से 11 किलो ब्राउन शुगर की बिक्री और वितरण किया है, जिसकी नेपाली बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई।...
हरियाणा 
पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

जींद। नरवाना के दो कांवडिय़ों की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने के दौरान शुक्रवार काे यमुनानगर में ट्रक द्वारा टक्कर...
हरियाणा 
जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध...
पश्चिम बंगाल 
राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर