सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर दिखाने की पहल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आज साेमवार 22 से 26 जून तक आयोजित होने वाली ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’’ में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा का शुभारंभ आज प्रातः 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

छत्तीसगढ़: आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से तीन मौतें, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से तीन मौतें, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

इसके साथ ही रायपुर के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और महापौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल होंगे।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की उस सांस्कृतिक चेतना और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, जिसने हजार वर्षों की चुनौतियों के बाद भी अपनी आस्था और पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखा।

बेमेतरा में डबल मर्डर: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, दोनों की मौत ये खबर भी पढ़े : बेमेतरा में डबल मर्डर: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, दोनों की मौत

इसी ऐतिहासिक अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की यह सांस्कृतिक यात्रा उसी राष्ट्रीय अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक धरोहर और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है।

इस यात्रा की विशेषता यह है कि इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित विशिष्टजन, पद्म पुरस्कार एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

71 साल बाद ऐतिहासिक क्षण: जैन आचार्य पदारोहण समारोह, देशभर से जुटीं हस्तियां ये खबर भी पढ़े : 71 साल बाद ऐतिहासिक क्षण: जैन आचार्य पदारोहण समारोह, देशभर से जुटीं हस्तियां

यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन होगा। प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र मिट्टी और नदियों का जल लेकर सोमनाथ पहुंचेंगे, जो भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक समरसता और राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक बनेगा।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मंदिर दर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला यात्राएं तथा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

इससे न केवल प्रतिभागियों को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को निकट से जानने का अवसर मिलेगा, बल्कि विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद और आदान-प्रदान भी बढ़ेगा।

संस्कृति विभाग के अनुसार यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सभी जिलों से चयनित प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण, यात्रा व्यवस्था और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विशेष ट्रेन के माध्यम से यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

इस्तांबुल। कतर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शिमला। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चिट्टे के सेवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...
हिमाचल 
शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

शिमला। एक बेटे पर अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पारिवारिक विवाद के...
हिमाचल 
हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास