ईरान का दावा: संघर्ष समाप्ति की दिशा में प्रगति, लेबनान युद्धविराम बना सबसे बड़ी चुनौती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/स्विट्जरलैंड। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने कहा है कि पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता से क्षेत्रीय संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, लेकिन लेबनान में युद्धविराम (सीजफायर) का प्रभावी क्रियान्वयन अभी भी सबसे बड़ी परीक्षा बना हुआ है।

ईरान की सरकारी समाचार संवाद समितित प्रेसटीवी ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में अराक्ची ने पाकिस्तान और कतर की “अथक मध्यस्थता” की सराहना करते हुए कहा कि संघर्ष समाप्ति की दिशा में कई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात से जुड़ी रियायतें दी गई हैं, कुछ प्रतिबंधों में ढील मिली है तथा पुनर्निर्माण और विकास योजनाओं पर काम शुरू हुआ है।

पीओके में विद्रोहियों ने मार गिराया पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर ये खबर भी पढ़े : पीओके में विद्रोहियों ने मार गिराया पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इन प्रयासों की वास्तविक सफलता लेबनान में युद्धविराम को पूरी तरह लागू करने पर निर्भर करेगी।

यह बयान उस समय आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में उच्चस्तरीय तकनीकी वार्ता का पहला दौर संपन्न हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों और धमकी भरे बयानों के बाद बहुपक्षीय (क्वाड्रिलेटरल) बैठकें रोक दी गईं, हालांकि तकनीकी स्तर पर बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य पूर्व में हुए समझौतों के क्रियान्वयन पर चर्चा करना था। उन्होंने कहा कि युद्ध की समाप्ति और क्षेत्रीय स्थिरता के बिना किसी अंतिम समझौते तक पहुंचना संभव नहीं होगा।

ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला ये खबर भी पढ़े : ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला

बातचीत में ईरान की तेल बिक्री से जुड़े प्राधिकरण, फ्रीज किए गए वित्तीय संसाधनों की रिहाई तथा होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही जैसे मुद्दों पर भी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिकी प्रतिबद्धताओं के क्रियान्वयन पर कड़ी नजर रखेगा।

इस बीच, कतर और पाकिस्तान ने एक संयुक्त बयान जारी कर वार्ता को सकारात्मक और रचनात्मक बताया। बयान में कहा गया कि भविष्य की तकनीकी चर्चाओं के लिए एक संस्थागत तंत्र विकसित करने तथा राजनीतिक निगरानी के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर सहमति बनी है।

सूत्रों के अनुसार, ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई समाप्त करने संबंधी शर्तों के पूर्ण क्रियान्वयन के बिना अन्य मुद्दों पर आगे बढ़ना संभव नहीं होगा।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर ग़ालिबाफ़ ने कहा कि दबाव और धमकियों से ईरान की नीतियों में कोई बदलाव नहीं आएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी सशस्त्र बल किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं। क्षेत्रीय तनाव के बीच लेबनान में युद्धविराम का पालन और ईरान-अमेरिका वार्ता की प्रगति आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र बनी रहेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

इस्तांबुल। कतर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शिमला। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चिट्टे के सेवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...
हिमाचल 
शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

शिमला। एक बेटे पर अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पारिवारिक विवाद के...
हिमाचल 
हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास