ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला रुख, अमेरिकी-ईरान शांति वार्ता से निवेशकों में उत्साह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रोग्रेस होने की खबर की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा।

 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक.... ये खबर भी पढ़े :  घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक....

एस एंड पी 500 इंडेक्स 80.48 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,500.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 496.28 अंक यानी 1.91 प्रतिशत कि छलांग लगा कर 26,517.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर.... ये खबर भी पढ़े : घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 110 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 51,454.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,356.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा!  ये खबर भी पढ़े : 7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! 

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,432.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,057.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया है। फिलहाल यह सूचकांक 109.30 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूट कर 6,067.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 208.81 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,716 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.13 प्रतिशत फिसल कर 5,185.98 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,132 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,577.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,357.34 अंक यानी 2.92 प्रतिशत उछल कर 47,822.54 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स भी आज जबरदस्त तेजी दिखा रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 1,532.94 अंक यानी 2.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,783 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 88.98 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,141.40 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,098.01 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

इस्तांबुल। कतर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शिमला। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चिट्टे के सेवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...
हिमाचल 
शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

शिमला। एक बेटे पर अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पारिवारिक विवाद के...
हिमाचल 
हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास