ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला
लेबनान : इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर बम बरसाए। ये हमला ऐसे वक्त में हुआ जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता बहुत करीब है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये हमला नहीं होना चाहिए था।
ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, "बेरूत पर आज सुबह हुआ हमला नहीं होना चाहिए था, खासकर ऐसे खास दिन पर जब हम ईरान के साथ शांति समझौते के बहुत करीब हैं... हम एक ऐसे समझौते के बहुत करीब हैं, जो लेबनान समेत पूरे इलाके में शांति लाएगा, और सभी पक्षों को पीछे हट जाना चाहिए।"
ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, कार्रवाई की चेतावनी
ईरान ने कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं
इस हमले के बाद ईरान के बड़े नेता और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबाफ ने अमेरिका पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि इजरायल के इस हमले से साबित होता है कि अमेरिका या तो युद्ध रुकवाना नहीं चाहता, या फिर इजरायल पर उसका कोई कंट्रोल नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका अपने वादों को पूरा नहीं कर सकता, तो आगे बात करना मुश्किल है।
क्यों हुआ यह हमला?
लेबनान के अधिकारियों के मुताबिक, बेरूत के दहिया इलाके में हुए इस इजरायली हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने यह हमला अपनी रक्षा में किया है, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे थे।
ये खबर भी पढ़े : आईसीसी प्लेयर ऑफ द 'मई' मंथ के नॉमिनेशन जारी, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबाइससे पहले, ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौते पर रविवार हस्ताक्षर होने वाले हैं और इसके तुरंत बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रंप की यह टिप्पणी शनिवार को उस समय आई जब पाकिस्तान ने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से हस्ताक्षर का कार्यक्रम रविवार को प्रस्तावित है।
साथ ही, ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि यदि समझौता अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुआ तो अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "हम ईरान और पूरे पश्चिम एशिया के साथ लंबे समय तक काम करने की उम्मीद करते हैं। आशा है कि यह प्रक्रिया जल्दी, आसान और सुचारु रूप से पूरी होगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो हमारे पास अंतिम विकल्प भी है, जिसे इस्तेमाल करने की नौबत कभी न आए।"
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
