कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार को रायबरेली जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की एक सतत प्रक्रिया है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, संगठन के प्रति समर्पित, अनुशासित, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ बनाता है। उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीति-नीति, विचार और उद्देश्य को प्रभावी ढंग से समाज के बीच पहुंचाने का कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करें।

कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी में संगठन के इतिहास, विचारधारा, महापुरुषों के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जाना। इस अवसर पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय व प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

फिरोजाबाद , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंग अभियान की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य...
हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे