टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सुरभि ज्योति : 'कुबूल है' और 'नागिन 3' जैसे टीवी शोज के जरिए सुर्खियां बटोरने वालीं सुरभि ज्योति पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेसी को लेकर चर्चा में थीं। अभिनेत्री ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, फैंस उनके बच्चे के जन्म के इंतजार में थे, जो अब पूरा हो गया है। जी हां, सुरभि ज्योति भी अब मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 13 जून, 2026 को अपने पति सुमित सूरी के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया है। सुरभि ने रविवार को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह खुशी की खबर शेयर की।

सुरभि ज्योति ने बेटी का दिया जन्म
सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के जन्म का ऐलान किया। उनके अनाउंसमेंट पोस्ट में हल्के बेज और पेस्टल शेड वाला एक कार्ड था, जिस पर लिखा था "इट्स अ गर्ल! 13 जून, 2026" लिखा था। कार्ड के निचले हिस्से में हल्के कपड़े पर रखा एक गुलाबी गुलाब बना है, वहीं पोस्ट के आखिर में "लव सुरभि और सुमित" लिखा है। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा- '||ॐ॥ हमारी बेटी आ गई है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हैं।'

बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल ये खबर भी पढ़े : बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

सुरभि के पोस्ट पर कमेंट
इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके सेलिब्रिटी दोस्त और फॉलोअर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। शालीन मल्होत्रा ने लिखा - 'बधाई हो ज्योति जी।' किश्वर मर्चेंट ने लिखा- 'क्या बात है... बधाई हो।' आर्यमन सेठ ने लिखा- 'हमें इतना खुशनसीब महसूस कराने के लिए आपका जितना भी शुक्रिया अदा करें, कम है... आप एक ऐसी बेटी, पत्नी और दोस्त हैं जो मेरे परिवार का ही हिस्सा बन गई हैं और मुझे पूरा यकीन है कि आप इस प्यारी सी जान के लिए सबसे अच्छी मां साबित होंगी... आइए, मिलकर उसे पालने-पोसने का यह सफर शानदार बनाते हैं। ढेर सारा प्यार।' साहिल आनंद ने रेड हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी।

अक्टूबर में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
बता दें कि सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर, 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट स्थित आहना रिजॉर्ट में एक्टर और प्रोड्यूसर सुमित सूरी से डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। वहीं फरवरी 2026 में सुरभि ने अपनी प्रेग्नंसी का ऐलान किया था। तस्वीर में सुरभि और उनके पति सुमित सूरी, बच्चों के छोटे सफेद जूतों के पास अपने पैर रखे हुए दिखाई दिए। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होने वाला है - इस जून में हमारा नन्हा मेहमान आ रहा है।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर दूर पालमार क्षेत्र में रहा भूकंप का केंद्र, इक्वाडोर तक महसूस हुए झटकेबोगोटा। दक्षिण...
अंतर्राष्ट्रीय 
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

डॉल्फिन तूफान से चीन में तबाही, शंघाई में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

बीजिंग। जापान में भारी असर डालने के बाद डॉल्फिन तूफान ने चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे दी...
अंतर्राष्ट्रीय 
डॉल्फिन तूफान से चीन में तबाही, शंघाई में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

रायपुर: सारंगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा की बड़ी सौगात

रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: सारंगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा की बड़ी सौगात

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण...

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

लखनऊ। एनडीडी के अंतर्गत राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन