ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में जियो ने बड़ी छलांग लगाई है। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन यानी WIPO की ताजा पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी PCT रैंकिंग में जियो प्लेटफॉर्म्स ग्लोबल टॉप-20 में पहुंच गई है। गौर करने वाली बात है कि जियो 320 पायदान चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंची है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेक्नोलॉजी इकाई जियो ग्लोबल रैंकिंग में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय टेक इनोवेटर है।

इस उपलब्धि के साथ ही कंपनी सैमसंग, क्वालकॉम, एलजी, पैनासोनिक, नोकिया, गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी ग्लोबल टेक कंपनियों के समूह में शामिल हो गई है।़

ट्रंप से मुलाकात में ईरान रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा, अमेरिका रवाना हुए नेतन्याहू ये खबर भी पढ़े : ट्रंप से मुलाकात में ईरान रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा, अमेरिका रवाना हुए नेतन्याहू

देश में ही तैयार हो रही फ्यूचर टेक्नोलॉजी
जियो अब सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी बनाने वाली एक बड़ी टेक कंपनी बन चुकी है। इस समय जियो ऐसी एडवांस तकनीकों पर काम कर रही है, जो हमारे भविष्य को बदल सकता है। कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी के लिए पेटेंट फाइल किए हैं। इनमें 5G, आने वाला 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड प्लेटफॉर्म और कंप्यूटर से चलने वाले ऑटोमेशन आदि शामिल है।

इस बड़ी कामयाबी पर जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश एम. अंबानी ने कहा कि दुनिया की टॉप-20 पेटेंट रैंकिंग में जियो का आना हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारी कई सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। जियो में लगातार नई और आधुनिक तकनीकों पर इनोवेशन किए जा रहे हैं और आने वाले समय में यह रफ्तार और ज्यादा बढ़ने वाली है।

जियो ने लगाई ऊंची छलांग
जियो की यह कामयाबी इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि जब पूरी दुनिया में नई तकनीकों को पेटेंट कराने की रफ्तार 1 प्रतिशत से भी कम रही, उस दौर में जियो ने रैंकिंग में 320 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। यह साबित करता है कि जियो की रिसर्च और डेवलपमेंट टीम ग्लोबल स्तर पर कितनी मजबूत है।

अगर आंकड़ों की बात करें, तो 31 मार्च 2026 तक जियो प्लेटफॉर्म्स ने कुल 6,817 पेटेंट फाइल किए हैं। कंपनी ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपना लोहा मनवाया है। कुल पेटेंट्स में से 2,393 भारत में और 4,424 विदेशों में फाइल किए गए हैं। इनमें से 1,009 पेटेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंजूरी भी मिल चुकी है, जिसमें 538 भारत के और 471 विदेशी बाजारों के शामिल हैं।

अब भारत बना रही अपनी टेक्नोलॉजी
जियो ने साफ किया है कि उसकी यह कामयाबी सिर्फ कागजों पर नहीं है। कंपनी ने इन आधुनिक तकनीकों को न सिर्फ खुद विकसित किया है, बल्कि इनका बड़े पैमाने पर कमर्शियल इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। फिलहाल जियो 5G/6G रेडियो, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और जियोब्रेन जैसे एडवांस एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है।

जियो की इस सफलता को भारत के पूरे टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए एक बड़े टर्निंग पॉइंट की तरह देखा जा रहा है। यह दिखाता है कि भारत अब दुनिया की बनाई तकनीकों का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि अब भारत खुद अपनी मूल तकनीकें तैयार कर रहा है और उन्हें पूरी दुनिया के बाजारों तक ले जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन...
पश्चिम बंगाल 
सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

उत्तर प्रदेश

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस