पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात
जी-7 शिखर सम्मेलन :आगामी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होगी। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने शनिवार को की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की यह मुलाकात फ्रांस में 17 जून को होगी, जहां अगले सप्ताह जी-7 सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पिछले साल फरवरी में वॉशिंगटन में हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। पीएम मोदी भी G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति के अलावा कई अन्य वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
स्लोवाकिया और फ्रांस के दौरे पर पीएम मोदी
पीएम मोदी इन दिनों फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी फ्रांस के नीस शहर पहुंच गए हैं। वह फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यहां वह विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले कहा कि भारत की रणनीतिक दूरदृष्टि में फ्रांस का एक खास स्थान है, जबकि स्लोवाकिया की उनकी यात्रा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और आगे बढ़ाएगी।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। भारत वर्तमान में समुद्री क्षेत्रों में बढ़ती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा होने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़े : मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
G-7 सम्मेलन में शामिल होंगे ट्रंप
ईरान के साथ जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह अपने सहयोगियों के साथ होर्मुज स्ट्रेट से बारूदी सुरंगें हटाने की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। जी-7 के सदस्य ब्रिटेन और फ्रांस दोनों ने ही सीजफायर के बाद इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से बारूदी सुरंगें हटाने में सहायता करने की इच्छा व्यक्त की है। अधिकारियों के मुताबिक ट्रंप शिखर सम्मेलन के दौरान मिस्र, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
ये खबर भी पढ़े : पीओके में सुलग उठा जनाक्रोश: कार्यकर्ता की मौत के बाद हिंसा, 11 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायलशरीफ ने 24 घंटे के भीतर समझौता होने का किया दावा
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से किया गया समझौता "पहले से कहीं अधिक" करीब है और 24 घंटों के भीतर इसके अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। पाकिस्तान समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर की तैयारी कर रहा था, जिसके तुरंत बाद अगले सप्ताह तकनीकी स्तर की वार्ता होगी। X पर एक पोस्ट में शरीफ ने कहा, "हम वार्ता के दौरान अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं, और क्षेत्र में हमारे भाइयों को उनके समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं।"
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
