बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार, बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi ने रविवार को बहराइच की मटेरा विधानसभा से चुनावी शंखनाद कर दिया। शंकरपुर चौराहे पर आयोजित विशाल जनसभा में ओवैसी ने प्रदेश की राजनीति, कानून-व्यवस्था और स्थानीय नेतृत्व को लेकर तीखे सवाल उठाए। हजारों समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने दावा किया कि मटेरा विधानसभा किसी एक परिवार की जागीर नहीं है और क्षेत्र की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।

2027 में विधायक बनाकर विधानसभा भेजने की अपील की

सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि पिछले करीब 25 वर्षों से एक ही परिवार का क्षेत्रीय राजनीति पर प्रभाव बना हुआ है, लेकिन आम मुसलमानों, गरीबों और कमजोर वर्गों की आवाज विधानसभा तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच सकी। उन्होंने लोगों से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष Shaukat Ali को वर्ष 2027 में विधायक बनाकर विधानसभा भेजने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि यदि शौकत अली विधायक बनते हैं तो मटेरा और बहराइच की जनता की समस्याएं मजबूती से सदन में उठाई जा सकेंगी।

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज ये खबर भी पढ़े : नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

उत्तर प्रदेश में हो रहे पुलिस एनकाउंटरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया

अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में हो रहे पुलिस एनकाउंटरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में एनकाउंटर हुए हैं और कई मामलों में निर्दोष लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और किसी भी धर्म, जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव की अनुमति नहीं देता। कानून का राज सभी के लिए समान होना चाहिए।

अल्पसंख्यक वर्गों को पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा 

ओवैसी ने लोकतंत्र में न्याय और समान अवसर को प्रत्येक नागरिक का अधिकार बताते हुए आरोप लगाया कि वंचित और अल्पसंख्यक वर्गों को पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की जरूरत पर जोर देते हुए जनता से एआईएमआईएम को मजबूत करने की अपील की।जनसभा के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ओवैसी के भाषण के दौरान लगातार नारेबाजी होती रही और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में जूही राजा, सिद्दीकी अनवर उल हसन, अब्दुल मन्नान, जिला अध्यक्ष फिरोज बागवान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छह घंटे इंतजार के बाद पहुंचे ओवैसी

जनसभा का समय दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी शाम करीब सात बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इससे पहले उनके चार बजे पहुंचने की सूचना दी गई थी। बावजूद इसके सैकड़ों समर्थक दोपहर से ही सभा स्थल पर डटे रहे। जैसे ही ओवैसी मंच पर पहुंचे, समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया और पूरा कार्यक्रम स्थल एआईएमआईएम के नारों से गूंज उठा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

युवाओं को मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण और रोजगार

लखनऊ। युवाओं को रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भर बनाने को  गति देते हुए सोमवार को आईबीएम इंडिया सीएसआर  के सहयोग से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं को मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण और रोजगार

विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

लखनऊ। सूबे की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा में जब सत्र आयोजित होता है तो सदस्यों को अपने क्षेत्र के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

विवादित ढांचे में जलाभिषेक करने पहुंची लाखन आर्मी, बैरिकेडिंग से रोक 

तीन थानों की पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका लखनऊ। सोमवार सावन के पहले दिन कसमंडी कलां गांव के शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
विवादित ढांचे में जलाभिषेक करने पहुंची लाखन आर्मी, बैरिकेडिंग से रोक 

बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

लखनऊ। शनिवार अर्जुनगंज इलाके में बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम सक्रीय हो गया। सोमवार नगर निगम के पशु...
उत्तर प्रदेश 
बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

सुलतानपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर से दो युवतियों की मौत

कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया