राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, कार्रवाई की चेतावनी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया। उन्होंने कहा कि इस घटना को अमेरिका गंभीरता से ले रहा है और इसका उचित जवाब दिया जाएगा।

ट्रंप के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर अमेरिकी सेना का एएच-64 अपाचे था। हालांकि हेलिकॉप्टर के दोनों पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने घटना के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा।

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि बचाव अभियान में पहली बार एक मानवरहित ड्रोन नौका का इस्तेमाल किया गया। उनके अनुसार, हेलिकॉप्टर के समुद्र में गिरने के बाद ड्रोन नौका ने दोनों पायलटों का पता लगाया और लगभग दो घंटे तक पानी में रहने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कैप्टन हॉकिन्स ने कहा कि यह अभियान आधुनिक सैन्य बचाव तकनीक के उपयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ड्रोन नौका ने कठिन परिस्थितियों में भी तेजी से पायलटों तक पहुंचकर उनकी जान बचाने में मदद की।

हालांकि ईरान की ओर से इस अमेरिकी दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मौसम सुधरते ही अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। भारी बारिश के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा मौसम में सुधार होने के बाद जम्मू के भगवती नगर आधार...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
मौसम सुधरते ही अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। अलीपुर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार,...
पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना की रद , ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि बातचीत में हुई प्रगति को देखते हुए अमेरिका ईरान पर होने वाले...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना की रद , ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल हल्की रफ्तार से जारी रहेगा, लेकिन 4 और 5 अगस्त से एक...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार