छत्तीसगढ़ में ISI स्लीपर सेल का भंडाफोड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रविवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के स्लीपर सेल से जुड़ा है। जिसकी पहचान पंजाब के तरन तारण निवासी सेवक सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई कार्रवाई के बाद अकलतरा थाने में आरोपित के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पकड़ा गया सदस्य अकलतरा में मिनी माता चौक में स्थित राजीव केडिया के मकान में किराएदार था। सेवक सिंह पर खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने का गंभीर आरोप है।

छत्तीसगढ़: विदेशी निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: विदेशी निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार

सेवक सिंह क्षेत्र के जेएस डब्बलू पावर कम्पनी में अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से ठेका श्रमिक के रूप में काम भी कर रहा था।

जांजगीर चांपा पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जांच में पकड़े गए युवक सेवक सिंह के मोबाइल कॉल डिटेल से संदिग्ध नंबरों पर वीडियो कॉलिंग और वाट्सएप चैट किए गए हैं।

वीडियो कॉलिंग और कॉल रिकार्ड के आधार पर युवक के आईएसआई के स्लीपर सेल के सदस्य होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मामले की गंभीरता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने के कारण जांजगीर-चांपा पुलिस ने एंटी टेररिस्ट स्क्वाड को इस गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित ने छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ संवेदनशील स्थानों, वाहनों की लोकेशन और वीडिओ भी संदिग्ध नंबरों पर शेयर किया है।

आरोपित सेवक सिंह ने अकलतरा में पावर कंपनी और बिलासपुर जिले के सीपत में संचालित नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन की लोकेशन और वीडियो पाकिस्तान के संदिग्ध नंबरों पर भेजे थे।

आरोपित का मोबाइल जब्त करने पर उसमें पाकिस्तान, सऊदी अरब और मेक्सिको के कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। इसके अलावा मोबाइल में पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के साथ किए गए व्हाट्सएप चैट्स, वीडियो कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग्स जैसे पुख्ता डिजिटल सबूत मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह सीमा पार से हथियारों की सप्लाई को लेकर चर्चा कर रहा था। आईएसआई इस स्लीपर सेल के माध्यम से कुछ बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसका प्रमाण उसके मोबाइल फोन में किए गए चैट से मिला है।

सेवक सिंह जब पंजाब जाता, तब उसे पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार या आतंकी सामान भेजने की तैयारी थी, जिसका उपयोग टारगेट किलिंग के लिए किया जा सकता था।

आरोपित के मोबाइल को डेटा रिकवरी और आगे के तकनीकी विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया है।जबकि बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

जनन और सूर्या। :टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बैंडला गणेश की बेटी जननी हाल ही में शादी के...
मनोरंजन 
कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

अखरोट  गमले में अखरोट का पौधा सही किस्म, बड़ी जगह, उपजाऊ मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल के साथ घर...
खेती-बाड़ी 
अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार

नई दिल्ली: बीजेपी में संगठन के अंदर बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी...
राष्ट्रीय 
नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार

नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? 

बालों की सेहत: आजकल सोशल मीडिया पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ कंट्रोल करने और हेयर फॉल कम करने के...
लाइफस्टाइल 
नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? 

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत