पीओके में विद्रोहियों ने मार गिराया पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी कि PoK में आम जनता ने अब पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के एक MI-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया, जो 21 सैनिकों को लेकर मुज़फ़्फ़राबाद की तरफ जा रहा था। हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और इसमें सवार सभी 21 सैनिक मारे गए। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इसे तकनीकी खराबी का हादसा बताया और कहा कि हेलीकॉप्टर पर हमला नहीं हुआ। वहीं PoK की जनता का कहना है कि यह हादसा पाकिस्तानी फौज के जुल्मों का नतीजा है।


सेना लोगों को डराने के लिए फायरिंग कर रही
बता दें कि पाकिस्तान में सरकार और सेना के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना लोगों को डराने के लिए सीधी फायरिंग कर रही है और इस हिंसा में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तानी सेना के द्वारा भेजी गई एविएशन ब्रिगेड को विशेष रूप से PoK में क्रैकडाउन के लिए तैनात किया गया है। मस्जिदों, मदरसों और सरकारी इमारतों से एनाउंसमेंट किए जा रहे हैं, जिसमें चेतावनी दी जा रही है कि शहरों की तरफ़ बढ़ने वाले प्रदर्शनकारी सरकारी हुक्म की नाफरमानी करेंगे तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच घमासान, इजराइली सेना नबातीह की घेराबंदी के करीब ये खबर भी पढ़े : इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच घमासान, इजराइली सेना नबातीह की घेराबंदी के करीब

मारे गए लोगों की संख्या का कोई अंदाजा नहीं
PoK की जनता पर पाकिस्तानी सेना की इन धमकियों का असर नहीं हुआ। झेलम वैली, ददियाल, कोटली, भीमबर और हजीरा जैसे दूर-दराज के इलाकों से हजारों लोग शहरों की तरफ काफिले में बढ़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रोकने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन लोग डरे नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मारे गए लोगों की संख्या का कोई अंदाजा नहीं है क्योंकि लाशें छुपाई जा रही हैं।

दक्षिणी लेबनान में बढ़ती हिंसा पर स्पेन चिंतित, युद्धविराम के पालन की अपील ये खबर भी पढ़े : दक्षिणी लेबनान में बढ़ती हिंसा पर स्पेन चिंतित, युद्धविराम के पालन की अपील

PoK में 8 जून से ही दुकानों के शटर डाउन
बता दें कि PoK में पिछले तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी ने महंगी बिजली और आटे के खिलाफ 9 जून से प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया था। लेकिन लोग पाकिस्तान की सरकार से इतने नाराज हैं कि उन्होंने 8 जून से ही दुकानों के शटर डाउन कर दिए और शहरों की तरफ निकल पड़े। पाकिस्तान की सरकार ने बगावत को रोकने के लिए पैरा-मिलिट्री फोर्स और रेंजर्स को तैनात किया। निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गईं जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है।

बांग्लादेश ने सीमा पर तनाव बढ़ाने का लगाया आरोप , बीएसएफ पर लोगों को धकेलने का दावा ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश ने सीमा पर तनाव बढ़ाने का लगाया आरोप , बीएसएफ पर लोगों को धकेलने का दावा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार:धामी

देहरादून : प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी कर दी है। इसका उद्देश्य राज्य में विज्ञान,...
उत्तराखंड 
 आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार:धामी

 धमाकों से गूंजा तेहरान, होर्मुज बंद

महायुद्ध LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है और इस बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 धमाकों से गूंजा तेहरान, होर्मुज बंद

 अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं शाही जीरा? 

शाही जीरा: बाजारों में फलों और सब्जियों में बढ़ती मिलावट को देखते हुए अधिकतर लोग अपने घरों में किचन गार्डन...
खेती-बाड़ी 
 अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं शाही जीरा? 

इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार

हिमाचल प्रदेश  : देर रात तक दुकानदारी करने की इच्छा रखने वाले तमाम दुकानदारों के लिए एक बहुत अच्छी खबर...
कारोबार 
इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार

 बना लें कच्चे आम का छुन्दा, सालभर कर सकते हैं स्टोर

कच्चे आम का चटनी  : कच्चे आम की चटनी हो चाहे लौंजी ये रेसिपीज़ स्वाद में बेहद लाजवाब लगती हैं।...
खाना पकाना 
 बना लें कच्चे आम का छुन्दा, सालभर कर सकते हैं स्टोर

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 77वें रेगुलर रिक्रूटमेंट (2023-24 बैच) के यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित