हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। एक बेटे पर अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपने पिता के साथ मारपीट की और जब मां बीच-बचाव के लिए पहुंची तो वह भी उसके गुस्से का शिकार बन गईं।

सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पिता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह घटना मंडी ज़िले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में बीती देर रात हुई।

मृतका की पहचान 51 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में हुई है, जो शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत थीं। वह इन दिनों अपने पैतृक घर आई हुई थीं। आरोपी बेटा खेमा राम भी शिमला में नौकरी करता है और शादीशुदा है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना से पहले आरोपी और उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और पिता-पुत्र के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने अपने पिता पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

परिवार में बढ़ते तनाव को देखकर पार्वती देवी बीच-बचाव के लिए आगे आईं। लेकिन हालात संभालने की बजाय विवाद और भड़क गया। आरोप है कि आरोपी बेटे ने पास में रखा डंडा उठाकर अपनी मां पर हमला कर दिया। सिर पर किए गए प्रहार से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए सोमवार की सुबह बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या व अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जंक फूड, खराब जीवनशैली और देर से जांच बढ़ा रहे कैंसर का खतरा : डॉक्टर जितेंद्र रोहिला ये खबर भी पढ़े : जंक फूड, खराब जीवनशैली और देर से जांच बढ़ा रहे कैंसर का खतरा : डॉक्टर जितेंद्र रोहिला

उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गांव उवाह निवासी खूब राम के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तीन दिन ओलावृष्टि की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तीन दिन ओलावृष्टि की चेतावनी

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं कि मामला हत्या तक पहुंच गया।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक सरकारी कर्मचारी महिला की अपने ही बेटे के हाथों मौत की खबर से लोग स्तब्ध हैं।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। डीएसपी भरत भूषण का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

वहीं, प्रदेश में हाल के दिनों में सामने आई हत्या की घटनाओं के बीच इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर बहस भी तेज कर दी है। दरअसल, राज्य में दो हफ्ते के भीतर हत्या की यह चौथी बड़ी वारदात है।

 नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4.859 किलो चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4.859 किलो चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले राजधानी शिमला के संजौली में एक निजी स्कूल संचालिका की गोली मारकर हत्या, चंबा में एक युवक की हत्या तथा शिमला जिला के ही रोहड़ू में लूटपाट के बाद एक बुजुर्ग महिला की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजधानी जयपुर में मिस्टर राजस्थान सीजन-5 के मेगा ऑडिशन में उमड़ा युवाओं का उत्साह

जयपुर । राजधानी जयपुर में ए इन्फिनिटी टेकओवर्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से "मिस्टर राजस्थान सीजन-5 2026" के मेगा...
राजस्थान 
राजधानी जयपुर में मिस्टर राजस्थान सीजन-5 के मेगा ऑडिशन में उमड़ा युवाओं का उत्साह

जयपुर: इंडियन हेल्थकेयर लीग सीज़न-2 का आगाज़,क्रिकेट के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएगी आईएचएल

जयपुर । इंडियन हेल्थकेयर लीग (आईएचएल) ने अपने दूसरे सीज़न के लिए बड़े विस्तार की घोषणा की है। भारतीय क्रिकेटर...
राजस्थान 
जयपुर: इंडियन हेल्थकेयर लीग सीज़न-2 का आगाज़,क्रिकेट के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएगी आईएचएल

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन...
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश

FATF की सख्ती जारी, नेपाल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के ग्रे लिस्ट में...

काठमांडू। नेपाल एक बार फिर मनी लॉन्ड्रिंग की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने में असफल रहा है। नेपाल अभी भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
FATF की सख्ती जारी, नेपाल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के ग्रे लिस्ट में...

प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने रविवार की रात को मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय का औचक...
प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास