हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तीन दिन ओलावृष्टि की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले छह दिनों तक बदला-बदला रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं 17 से 19 जून तक कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे सेब, आड़ू, प्लम, खुबानी जैसे गुठलीदार फलों और मौसमी सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। प्रदेश में पहले भी कई बार ओलावृष्टि से बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

बुधवार सुबह शिमला में मौसम मिला-जुला रहा। शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे तो बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी कहीं बादल तो कहीं धूप का दौर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

 75 से कम छात्र संख्या वाले 10 कॉलेज बड़े संस्थानों में समाहित, छात्रों को मिलेगा 5 हजार महीना ये खबर भी पढ़े :  75 से कम छात्र संख्या वाले 10 कॉलेज बड़े संस्थानों में समाहित, छात्रों को मिलेगा 5 हजार महीना

18 व 19 जून को भी यही स्थिति बनी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है 20, 21 और 22 जून को गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी रहेगा। 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 60.1 मिलीमीटर वर्षा कटौला में हुई। इसके अलावा मंडी में 37.2 मिमी, जोगिंद्रनगर में 16.0 मिमी, पंडोह में 15.8 मिमी, बग्गी में 12.0 मिमी, भुंतर में 8.6 मिमी, रामपुर में 3.3 मिमी, कुफरी में 3.0 मिमी, जौत और गोहर में 2-2 मिमी, सियोबाग में 1.8 मिमी.

सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज ये खबर भी पढ़े : सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

शिमला में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। शिमला, जुब्बड़हट्टी, कांगड़ा, भुंतर, सुंदरनगर और कुफरी में गरज-चमक की गतिविधियां भी रिकॉर्ड की गईं। नेरी में 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस कुकुमसेरी में दर्ज किया गया। इसके बाद कल्पा 10.0, केलांग 10.1, ताबो 10.9, मनाली 12.5, कुफरी 12.9, सियोबाग 14.5, शिमला 16.2, धर्मशाला 16.7, सोलन 17.6, भुंतर 17.8, सराहन 18.3, नाहन 18.3, पालमपुर 18.5, जुब्बड़हट्टी 18.6, सुंदरनगर 19.0, ऊना 19.0, चंबा 19.0, मंडी 19.5, बरठीं 20.2, कांगड़ा 21.6, बिलासपुर 22.0, नेरी 22.1, देहरा गोपीपुर 25.0 और पांवटा साहिब 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा लगातार आगे बढ़ रही है। अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो मानसून 25 जून के आसपास हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे सकता है। सामान्य तौर पर शिमला में मानसून जून के अंतिम सप्ताह में पहुंचता है।

मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी... ये खबर भी पढ़े : मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सत्ता परिवर्तन के बाद टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस को एक और असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा...
पश्चिम बंगाल 
 सत्ता परिवर्तन के बाद टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला

नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी

काठमांडू । नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा में बुधवार को भी विपक्षी दलों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। आगामी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी

दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

नोएडा । नोएडा मेें थाना रबूपुरा क्षेत्र में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर...
उत्तर प्रदेश 
दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

बलरामपुर । सनातन परंपरा में गौ को धर्म, संस्कृति, समृद्धि और करुणा का प्रतीक माना गया है। वेदों, पुराणों और...
उत्तर प्रदेश 
शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

स्टॉक मार्केट में उत्कल स्पेशलिटी की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

नई दिल्ली । ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से पेपर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी उत्कल स्पेशलिटी के शेयरों ने आज...
कारोबार 
 स्टॉक मार्केट में उत्कल स्पेशलिटी की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

उत्तर प्रदेश

दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

नोएडा । नोएडा मेें थाना रबूपुरा क्षेत्र में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर...
उत्तर प्रदेश 
दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

बलरामपुर । सनातन परंपरा में गौ को धर्म, संस्कृति, समृद्धि और करुणा का प्रतीक माना गया है। वेदों, पुराणों और...
उत्तर प्रदेश 
शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार काे कार्गो उड़ान सेवा भी शुरू हाे गई। चेन्नई से आए पहले विमान...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

सीएम योगी ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी पुलिस आज मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी पुलिस आज मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण