FATF की सख्ती जारी, नेपाल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के ग्रे लिस्ट में...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल एक बार फिर मनी लॉन्ड्रिंग की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने में असफल रहा है। नेपाल अभी भी मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के जोखिम वाले देशों की सूची में शामिल बना रहेगा।

फ्रांस के पेरिस में आयोजित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप बैठक में नेपाल को ग्रे लिस्ट से बाहर नहीं किया है।

एफएटीएफ ने नेपाल को उन देशों की सूची में बरकरार रखा है, जिन पर वित्तीय अपराधों और संदिग्ध लेन-देन की निगरानी को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता है।

नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

संस्था ने कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन, वित्तीय निगरानी प्रणाली को मजबूत करने और जोखिम वाले क्षेत्रों पर नियंत्रण जैसे सुधारों को और तेज करने की सलाह दी है।

गाैरतलब है कि, एफएटीएफ एक अंतरसरकारी संस्था है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण पर वैश्विक स्तर पर निगरानी रखती है। यह संस्था देशों को उनकी वित्तीय प्रणाली की कमजोरियों के आधार पर ग्रे और ब्लैक लिस्ट में शामिल करती है।

रिपोर्ट के अनुसार एफएटीएफ अपने आकलन में 40 तकनीकी और 11 प्रभावशीलता से जुड़े मानकों का उपयोग करता है।

नेपाल को 2008 में पहली बार इस सूची में शामिल किया गया था, जबकि 2014 में वह इससे बाहर निकलने में सफल रहा था। हालांकि इसके बाद से अब तक देश दोबारा ग्रे लिस्ट से बाहर नहीं आ सका है।

वर्ष 2012 में नेपाल लगभग ब्लैक लिस्ट में पहुंच गया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के हस्तक्षेप और नीतिगत सुधारों के चलते वह उस स्थिति से बच गया था। बाद में सुधारों के चलते 2014 में नेपाल ग्रे लिस्ट से बाहर आ गया था।

अब एक बार फिर असफलता के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल को वित्तीय प्रणाली में और सख्त सुधार लागू करने की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर आए दिन अपनी ही पार्टी को लेकर ऐसा बयान देते हैं कि वह...
राष्ट्रीय  राज्य 
 शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

हल्द्वानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस ने पुलिस...
उत्तराखंड 
खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

अमेरिकी सीनेट में हाल ही में पास हुए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ ने वैश्विक...
विचार मित्र 
संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत