नेपाल-चीन व्यापार मार्ग के सीमा क्षेत्र में भूस्खलन, बीओपी को नुकसान
राष्ट्रीय ध्वज का पोल भी टूटा
काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा के सबसे व्यस्त व्यापारिक नाका सिंधुपालचोक जिले की भोटेकोशी तातोपानी क्षेत्र में भूस्खलन होने से सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के सीमा सुरक्षा बेस (बीओपी) को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की मानवीय क्षति नहीं हुई है।
सशस्त्र प्रहरी बल के अनुसार, गुरुवार देररात करीब 1:15 बजे बीओपी के उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित लगभग 200 से 300 मीटर ऊंची पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के साथ बड़े-बड़े पत्थर बीओपी परिसर तक आ पहुंचे, जिससे वहां की विभिन्न संरचनाओं को नुकसान पहुंचा।
भूस्खलन के कारण पहली पंक्ति की बैरक की एक खिड़की का शीशा टूट गया, जबकि दूसरी पंक्ति की बैरक की दीवार और टीन की छत में कई जगह छेद हो गए।
इसके अलावा, एक ड्यूटी पोस्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दूसरी ड्यूटी पोस्ट को आंशिक नुकसान पहुंचा है। परिसर में लगा राष्ट्रीय ध्वज का पोल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सशस्त्र प्रहरी बल ने बताया कि इस दौरान बाथरूम, भंडार स्टोर भवन तथा मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बनी सीढ़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी सुरक्षाकर्मी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।
ये खबर भी पढ़े : यूक्रेन के समुद्री हमले से भड़का ईरान, राजनयिक तलब; हूती हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव कायम
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
