खुशियों के बीच पसरा मातम, साले की शादी में पहुंचे जीजा ने तालाब में लगाई छलांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के पंचमपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान हुआ पारिवारिक विवाद एक दुखद घटना में बदल गया। अपने ससुराल साले की शादी में शामिल होने आए एक युवक ने कहासुनी के बाद तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर सर्च अभियान चलाकर रविवार सुबह शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के तुस्सन का पुरा निवासी देवेंद्र जाटव अपनी ससुराल पंचमपुरा गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आया था। देर रात किसी बात को लेकर उसका ससुर और साले से विवाद हो गया।

इसके बाद वह पास स्थित तालाब की ओर चला गया और छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देवेंद्र को तालाब में कूदता देख उसका साला उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान देवेंद्र ने उसका हाथ दांतों से काट लिया।

पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट ये खबर भी पढ़े : पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

इससे बचाव का प्रयास सफल नहीं हो सका और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह करीब 6 बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के बाद घटना होने की बात सामने आई है। देवेंद्र जाटव अपनी ससुराल पंचमपुरा गांव में साले की शादी में शामिल होने आया था।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, नया शैक्षणिक सत्र होगा प्रारंभ ये खबर भी पढ़े : ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, नया शैक्षणिक सत्र होगा प्रारंभ

शादी समारोह के दौरान किसी बात पर उसका अपने ससुर और साले से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर नाराज देवेंद्र पास के तालाब तक गया और उसमें छलांग लगा दी।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के सभी तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जानकारी के अनुसार देवेंद्र जाटव की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व प्रीति जाटव से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे घुरैया (12), राघवेंद्र (10) और दो बेटियां इशू (14) और जनेश (5) हैं।

 योग है स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कुंजी, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये खबर भी पढ़े :  योग है स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कुंजी, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि जिस घर में विवाह की तैयारियां और खुशियां थीं, वहां मातम पसर गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

योग से स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का मिलता है आधार : प्राचार्य

कौशाम्बी।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सिराथू परिसर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
योग से स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का मिलता है आधार : प्राचार्य

उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी री-एग्जाम 2026) कड़ी सुरक्षा के बीच...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा

कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि योग भारत की शाश्वत और प्राचीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

चटगांव (बांग्लादेश)। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला...
खेल 
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

राष्ट्रपति पहुंचीं ग्वालियर, कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। रविवार को जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 राष्ट्रपति पहुंचीं ग्वालियर, कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

उत्तर प्रदेश

योग से स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का मिलता है आधार : प्राचार्य

कौशाम्बी।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सिराथू परिसर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
योग से स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का मिलता है आधार : प्राचार्य

उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी री-एग्जाम 2026) कड़ी सुरक्षा के बीच...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा

कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि योग भारत की शाश्वत और प्राचीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं: अभिजीत सिंह सांगा

कानपुर। चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेता टिकट की राजनीति में बौखलाकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं: अभिजीत सिंह सांगा