जंक फूड, खराब जीवनशैली और देर से जांच बढ़ा रहे कैंसर का खतरा : डॉक्टर जितेंद्र रोहिला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। कैंसर का सबसे बड़ा इलाज समय पर पहचान है, लेकिन अधिकांश लोग तब अस्पताल पहुंचते हैं जब बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है। जंक फूड का बढ़ता चलन, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा, स्वास्थ्य जांच को नजरअंदाज करना और शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से न लेना कैंसर के मामलों में वृद्धि की बड़ी वजह बन रहे हैं।

यह कहना है फोर्टिस कैंसर संस्थान, मोहाली के सीनियर कंसल्टेंट जीआई सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. जितेंद्र रोहिला का डॉ. रोहिला ने शिमला में बताया कि यदि कैंसर का पता शुरुआती चरण, खासकर स्टेज-1 में चल जाए, तो उपचार की सफलता की संभावना काफी अधिक होती है।

लेकिन जागरूकता की कमी और लापरवाही के कारण कई मरीज तब डॉक्टरों तक पहुंचते हैं जब बीमारी शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल चुकी होती है। ऐसे मामलों में उपचार अधिक जटिल और खर्चीला हो जाता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में फोर्टिस अस्पताल मोहाली में एक 63 वर्षीय महिला का सफल इलाज किया गया, जो स्यूडोमायक्सोमा पेरिटोनी (पीएमपी) नामक दुर्लभ कैंसर से पीड़ित थीं।

 विश्व पर्यावरण दिवस में साइगलू की स्नेहा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, पाठशाला पर हुई सम्मानित ये खबर भी पढ़े :  विश्व पर्यावरण दिवस में साइगलू की स्नेहा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, पाठशाला पर हुई सम्मानित

यह बीमारी बेहद दुर्लभ मानी जाती है और इसके केवल एक से दो मामले प्रति दस लाख आबादी में सामने आते हैं। महिला लंबे समय से पेट में सूजन, भूख कम लगने और मल त्याग की आदतों में बदलाव जैसी समस्याओं से परेशान थीं।

डॉ. रोहिला के अनुसार जांच में पता चला कि कैंसर अपेंडिक्स से शुरू होकर पेट की अंदरूनी परत यानी पेरिटोनियम तक फैल चुका था। इस बीमारी में म्यूकिन नामक जेली जैसा पदार्थ पेट के भीतर जमा होने लगता है, जिससे पेट फूल जाता है और आंतों समेत कई अंग प्रभावित हो सकते हैं।

हिमाचल सरकार ने ऑटोमैटिक वृद्धि का रखा प्रस्ताव , हर दो साल बढ़ेगा परमिट शुल्क ये खबर भी पढ़े : हिमाचल सरकार ने ऑटोमैटिक वृद्धि का रखा प्रस्ताव , हर दो साल बढ़ेगा परमिट शुल्क

पीईटी-सीटी स्कैन में मरीज के पेट के विभिन्न हिस्सों में ट्यूमर जमाव के संकेत मिले, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने साइटोरिडक्टिव सर्जरी (सीआरएस) और हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी (हाइपेक) सर्जरी करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि यह जटिल सर्जरी करीब नौ घंटे तक चली। इस दौरान कैंसरग्रस्त हिस्सों को हटाने के साथ लीवर और आंतों से ट्यूमर भी निकाले गए। इसके बाद करीब 90 मिनट तक पेट के भीतर गर्म कीमोथेरेपी दी गई।

उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र ये खबर भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र

सीआरएस-हाइपेक को इस प्रकार के कैंसर के लिए दुनिया भर में गोल्ड स्टैंडर्ड उपचार माना जाता है। इस सर्जरी पर सामान्य तौर पर लगभग तीन लाख रुपये का खर्च आता है। सफल उपचार के बाद मरीज को दस दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह सामान्य जीवन जी रही हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि शरीर में किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उनके अनुसार कैंसर से बचाव और सफल उपचार की दिशा में जागरूकता और समय पर जांच सबसे महत्वपूर्ण हथियार हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की सक्रियता ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

बोस्टन। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड के शानदार दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई मुकाबले...
खेल 
एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

इम्फाल में रिम्स अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस गोले

इम्फाल। इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के बाहर मंगलवार देर रात तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी हालिया...
राष्ट्रीय 
इम्फाल में रिम्स अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस गोले

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन संख्या 12512 राप्ती...
उत्तर प्रदेश 
राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना