नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4.859 किलो चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कुल्लू। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.859 किलोग्राम चरस बरामद कर पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम ने एएसआई भानु प्रताप के नेतृत्व में बिंद्राबनी फोरलेन के पास विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कुल्लू से मंडी की ओर जा रही इटियोस कार (पीबी-04-एए-4470) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 4.859 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चरस की खेप को बेहद शातिराना तरीके से कार के अगले हिस्से में कंडक्टर साइड के दरवाजे के अंदर छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस जांच से बचा जा सके। हालांकि एसटीएफ की सतर्कता के चलते तस्करी का यह प्रयास विफल हो गया।

एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश (40) निवासी लुधियाना, पंजाब तथा सतबीर सिंह (38) निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया है।

डीएसपी वर्मा ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिमाचल सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 9 एचएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार ये खबर भी पढ़े : हिमाचल सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 9 एचएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पटना: सड़क हादसे के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके प्रशासन के वाहन

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, हालात को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पटना: सड़क हादसे के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके प्रशासन के वाहन

कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में

मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी अशोक शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। उन्होंने अपने घर के...
उत्तर प्रदेश 
कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में

निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

फतेहपुर, । कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद...