पटना: सड़क हादसे के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके प्रशासन के वाहन

हादसे में तकिया गांव निवासी मनीष की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-30 पर जाम लगा दिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, हालात को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई

पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हादसे में तकिया गांव निवासी मनीष की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-30 पर जाम लगा दिया और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने जिला प्रशासन के करीब पांच वाहनों में आग लगा दी। वाहनों में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। आग और धुएं के कारण एनएच-30 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब ये खबर भी पढ़े : चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

7aug612345

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

हालात को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

7aug612345

पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अब शव को सड़क से हटा दिया गया है और यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है।

एसडीएम ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

डोनर ह्यूमन मिल्क मां के दूध का विकल्प नहीं : प्रो. शालिनी

लखनऊ। डोनर ह्यूमन मिल्क किसी भी स्थिति में मां के दूध का विकल्प नहीं है। " हमारा उद्देश्य केवल डोनर...
उत्तर प्रदेश 
डोनर ह्यूमन मिल्क मां के दूध का विकल्प नहीं : प्रो. शालिनी

 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी 3 करोड़ महिलाए 

लखनऊ। स्वयं सहायता समूहो से ग्रामीण क्षेत्र की तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को जाड़ने का लक्ष्य तय किा गया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी 3 करोड़ महिलाए 

निक्षय मित्र प्रदीप ने 25 टीबी रोगियों को लिया गोद

लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम ,एनटीईपी के तहत शुक्रवार को टूड़ियागंज टीबी यूनिट के टीबी रोगियों को गोद लेने के...
उत्तर प्रदेश 
निक्षय मित्र प्रदीप ने 25 टीबी रोगियों को लिया गोद

आशाओं को नौकरी से निकालने तानाशाही पर लगे रोक: पुष्पा

लखनऊ। जब-जब प्रदेश के मुख्यमंत्री का दौरा होता है, तब-तब प्रशासन आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों को...