सोनभद्र: खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग में गुरुवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा टकराया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज नगर के दीपनगर निवासी अमरजोत सिंह (२०) पुत्र संतोष सिंह किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल से वाराणसी जा रहा था। वह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिन्दुआरी ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था कि तभी एकाएक सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की उसकी कमर की हड्डी, पसली टूट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया की वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
