नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित, कई लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला मार्ग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने धनबाद मंडल के सीपीडीआर–बरवाडीह–महुआमिलान रेलखंड में तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 23 जून से 27 जून 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाने की घोषणा की है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 17 जून से 22 जून तक तथा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 23 जून से 27 जून तक चलेगा। इस दौरान पलामू और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस को 23, 24, 25, 26 और 27 जून 2026 को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन पलामू, गढ़वा और रोहतास जिले के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क साधन मानी जाती है।

इसके अलावा बरकाकाना–डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह–चोपन, गोमो–बरवाडीह तथा डेहरी ऑन सोन–बरवाडीह सहित कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन भी निर्धारित तिथियों में रद्द रहेगा।

वहीं, हटिया–नई दिल्ली, रांची–नई दिल्ली, आनंद विहार–हटिया, हावड़ा–जबलपुर, टाटा–जम्मूतवी और धनबाद–भोपाल सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएमएफटी अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग  ये खबर भी पढ़े : राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएमएफटी अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

रेलवे ने 23 जून से 27 जून तक बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को भी वापस लेने का निर्णय लिया है। इस अवधि में यात्रियों को डाल्टनगंज अथवा महुआमिलान स्टेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप, हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा संबंधित स्टेशन से प्राप्त करने की अपील की है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, सूचना पट, एसएमएस और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, चालक मौके से फरार ये खबर भी पढ़े : तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, चालक मौके से फरार

 

रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए जल्द चलेंगी नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव ये खबर भी पढ़े : रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए जल्द चलेंगी नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अगले दो दिनों में गिरेगा तापमान,मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत के आसार

देहरादून  । उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से अगले दो दिनों में राहत मिलने और कई जिलों...
उत्तराखंड 
 अगले दो दिनों में गिरेगा तापमान,मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत के आसार

तीर्थयात्री बनकर आए फिर बन गए संकट का कारण

रुद्रप्रयाग : सात निहंग तीन दिन पहले नगरासू पहुंचे थे। इस दौरान वे श्रद्धालुओं और सेवादारों की तरह गुरुद्वारे में...
उत्तराखंड 
तीर्थयात्री बनकर आए फिर बन गए संकट का कारण

असम :  तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा में अजगर सांप पकड़कर लोगों ने वन विभाग को सौंपा

तिनसुकिया। तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा समजिला के लेखापानी थाना अंतर्गत एक नंबर लोंगटोंग स्थित निजी चाय बागान में एक विशालकाय...
राज्य 
असम :  तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा में अजगर सांप पकड़कर लोगों ने वन विभाग को सौंपा

अब पांच जिलों के सरकारी स्कूलों की होगी मिड डे मील की जांच

देहरादून :सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी पड़ताल के लिए शिक्षा विभाग ने...
उत्तराखंड 
अब पांच जिलों के सरकारी स्कूलों की होगी मिड डे मील की जांच

सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

सीतापुर। नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय को भोर की पौ फटते ही जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

उत्तर प्रदेश

सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

सीतापुर। नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय को भोर की पौ फटते ही जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या