रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रायपुर प्रेस क्लब, मोती बाग में पत्रकारों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

योग सत्र का मार्गदर्शन वरिष्ठ योग प्रशिक्षिका अनिता साहू ने किया। उनके साथ पल्लवी चिमनानी एवं ईशानी तोतलानी ने भी विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने योगाभ्यास किया तथा सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि, योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने सभी प्रतिभागियों, योग प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

जयपुर । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान में योग के प्रति व्यापक उत्साह देखने को मिला। राजधानी जयपुर से...
राजस्थान 
बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के सैकड़ों साधकों ने रविवार को हर की पैड़ी के निकट...
उत्तराखंड 
हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

  नागपुर :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले आज यानी 2 जून को शादी के रेवती...
मनोरंजन 
सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

दांबुला  । भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ टाई नेशन सीरीज के फाइनल में धमाकेदार...
खेल 
 भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

भारत ने रूस से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद

तेल का आयात :भारत ने रूस के कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया है। रूस के अलावा, भारत ने संयुक्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत ने रूस से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद

उत्तर प्रदेश

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
उत्तर प्रदेश 
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर