अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या विहार पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

खूंटी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या विहार पब्लिक स्कूल, तोरपा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिका सोनी एवं शिक्षक शुभम ने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर शुभम ने विद्यार्थियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम सहित कई सरल योगाभ्यास कराए। कक्षा नर्सरी से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ योग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता जायसवाल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

नगराम लखनऊ। नगराम आज 176 विधानसभा मोहनलाल गंज की मासिक बैठक ग्राम डीघारी में विधानसभा अध्यक्ष राम करन रावत की...
उत्तर प्रदेश 

निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

लखनऊ । राज्य सरकार ने 762 नगरीय निकायों में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद और नगराम में सोमवार को वीरांगना पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती...

मिशन शक्ति के तहत बच्चो को पुलिस ने गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुमानीखेड़ा में सोमवार को नगराम थाना पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान...

रालोद में भगदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा 

लखनऊ। प्रदेश में अगले कुछ माह में संभावित विधानसभा चुनाव को देख जहां एक ओर सभी दल संगठन को धार...