सूरत स्थित सरसाना कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

योग दिवस पर दादा–पोते और दादा–पोती की जोड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

सूरत। गुजरात के सूरत स्थित सरसाना कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। शहर के पांडेसरा और वेसु क्षेत्र से आए दादा–पोते तथा दादा–पोती की जोड़ियों ने एक साथ योगाभ्यास कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह दृश्य मानो इस कहावत को चरितार्थ कर रहा था कि “बचपन में मिले संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं।”

पांडेसरा निवासी 65 वर्षीय राम यादव अपने 12 वर्षीय पोते अर्जुन के साथ विभिन्न योगासन करते नजर आए। अर्जुन ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ नियमित रूप से प्राणायाम करता है और छुट्टी के दिनों में योगाभ्यास भी करता है। उसका कहना है कि योग से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और खेलकूद में भी ऊर्जा बनी रहती है।

राम यादव पिछले 20 वर्षों से नियमित योग और ध्यान कर रहे हैं। वे प्रतिदिन 45 मिनट से एक घंटे तक योगाभ्यास करते हैं, जिसकी बदौलत आज भी स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान जीवन जी रहे हैं।

वहीं, वेसु निवासी 71 वर्षीय रसिकभाई पटेल अपनी 6 वर्षीय पोती तिलिका के साथ योग करते दिखाई दिए। दादा–पोती की यह जोड़ी उत्साह, अनुशासन और एकाग्रता का सुंदर उदाहरण बनी। छोटी उम्र में तिलिका का योग के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। रसिकभाई प्रतिदिन 5 किलोमीटर पैदल चलते हैं और नियमित हल्का व्यायाम भी करते हैं। घरेलू और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ उनकी सक्रिय जीवनशैली नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

योग दिवस पर दादा–पोते और दादा–पोती की इन जोड़ियों ने यह संदेश दिया कि डिजिटल युग में भी यदि बच्चों को परिवार से सही मार्गदर्शन और संस्कार मिलें, तो वे स्वस्थ, अनुशासित और सफल जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। पुरानी और नई पीढ़ी का यह सुंदर समन्वय वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद  की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

नई दिल्ली । केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरवाईएन) की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...
राज्य  दिल्ली 
केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद  की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

यहां भगवान विष्णु  पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान

चमोली:पंच बदरी में शामिल योग बदरी भगवान विष्णु की आध्यात्मिक अवस्थाओं का दर्शन कराता है। यहां भगवान विष्णु स्वयं ध्यान...
उत्तराखंड 
यहां भगवान विष्णु  पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान

बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

जयपुर । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान में योग के प्रति व्यापक उत्साह देखने को मिला। राजधानी जयपुर से...
राजस्थान 
बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के सैकड़ों साधकों ने रविवार को हर की पैड़ी के निकट...
उत्तराखंड 
हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

  नागपुर :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले आज यानी 2 जून को शादी के रेवती...
मनोरंजन 
सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

उत्तर प्रदेश

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
उत्तर प्रदेश 
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर