रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए जल्द चलेंगी नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। रांची से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जल्द बड़ी राहत मिलने की संभावना है। रेलवे ने रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अगले एक महीने के भीतर दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है।

रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने गुरुवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ और लंबी वेटिंग सूची को देखते हुए यह पहल की गई है। नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और हवाई यात्रा के महंगे विकल्प पर निर्भरता भी कम होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु रेलखंड पर चल रहे आवश्यक विकास कार्यों के पूरा होने के बाद नई ट्रेन चलाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। प्रस्तावित रांची-बेंगलुरु ट्रेन बरकाकाना, गया, जबलपुर, नागपुर, काजीपेट और धर्मावरम होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। इससे झारखंड के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।

इसके अलावा रांची से हैदराबाद के लिए भी नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है। दोनों ट्रेनों को सप्ताह में चार-चार दिन संचालित करने का प्रस्ताव है। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और दक्षिण भारत में रहने वाले झारखंड के लोगों को सुविधा होगी।

परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू, मुख्यमंत्री ने दिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू, मुख्यमंत्री ने दिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम सुस्तानी में रविवार दोपहर कुएं में नहाने के...
मध्य प्रदेश 
एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक