सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

समूचे जनपद में रही प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्यवाही की चर्चा

Published By Ram Krishna Pandey
On
Ram Krishna Pandey Picture

सीतापुर। नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय को भोर की पौ फटते ही जिला प्रशासन के भारी भरकम फौज फाटे ने महज कुछ ही घण्टे में ध्वस्त कर दिया। उक्त कार्यालय को ले कर अंतिम नोटिस मिलने के बाद पार्टी संगठन ने पहले ही इसमें रखा सामान हटा कर इसे खाली करा लिया था। ध्वस्तीकरण की इस कार्यवाही के लिए अलसुबह कई थानों का पुलिस बल, जिला प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों की टीम, कई जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर पहुंच गए थे।
 
इस दौरान समूचे सपा कार्यालय भवन को ध्वस्त कर दिया गया जिसका मलबा हटाने का कार्य दिन में देर तक चलता रहा। इस दौरान मौके पर कोई सपा नेता तो नहीं दिखा अलबत्त्ता तमाशबीन जरूर एकजुट नजर आये। सपा कार्यालय को ध्वस्त किए जाने की इस कार्यवाही के बीच पालिका, तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश की सत्ता व विपक्ष में रहने के दौरान इस सपा कार्यालय भवन में दिग्गज सपाइयों का आना जाना रहा है। इस कार्यवाही से नजूल की जमीनों पर काबिज अन्य लोगों में भी खासा हडकम्प मचा हुआ है।  

भाजपा भोगेगी खामियाजा-आनन्द
इस कार्यवाही पर धौरहरा से सपा सांसद आनन्द भदौरिया ने अपनी तमाम सोशल मीडिया पोस्ट्स में कहा कि वह सभी कानून का सम्मान करते हैं। सपा कार्यालय प्रकरण में विधिक रूप से उनका पक्ष कमजोर था। परन्तु जिस तरह सुबह भोर में भारी भरकम जेबीसी मशीनों से सपा कार्यालय जमींदोज किया गया उसे हम समाजवादी कभी नहीं भूलेंगे। सांसद श्री भदौरिया ने कहा कि जनता इस गुरूर को जरूर तोड़ेगी और भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।  
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ram Krishna Pandey Picture

30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राम कृष्ण पांंडेय वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सीतापुर व्यूरो प्रमुख रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘निष्पक्ष प्रतिदिन’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, सम्पादन का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ी

जयपुर । पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मुश्ताक को सोमवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड...
राजस्थान 
पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ी

क्यों महत्वपूर्ण है सीढ़ियों के नीचे की जगह?

सीढ़ियों के नीचे : वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के हर हिस्से का विशेष महत्व है। इसमें सीढ़ियां भी घर...
धर्म-आध्यात्म 
क्यों महत्वपूर्ण है सीढ़ियों के नीचे की जगह?

तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति व पत्नी की मौके पर मौत, पुत्र घायल

रॉन्ग साइड में आकर पिकअप ने बाईक को मारी टक्कर
तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति व पत्नी की मौके पर मौत, पुत्र घायल

प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के 52वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के...
राज्य 
प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पिरामल फाउंडेशन की ओर से विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म...
उत्तर प्रदेश 
एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

सीतापुर। नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय को भोर की पौ फटते ही जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने रविवार की रात को मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय का औचक...
उत्तर प्रदेश 
प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा