प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के 52वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश भेजे हैं।

मुख्यमंत्री विजय रविवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देश और राज्य के अनेक राजनीतिक नेताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के साथ जीवन व्यतीत करें।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री विजय को बधाई देते हुए कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। तमिल जनता के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा तथा राज्य के विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों में मैं आपके साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा।”

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपने संदेश में कहा, “मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को मेरी जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि आप खुशी, अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ सार्वजनिक जीवन में निरंतर सेवा करते रहें।”

अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

नाम तमिलर काची के समन्वयक सीमान ने भी मुख्यमंत्री विजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियां निरंतर सफल होती रहें तथा वे तमिल जनता की सेवा में इसी तरह योगदान देते रहें।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री विजय अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के साथ जनसेवा का कार्य जारी रखें।

राज्यसभा सदस्य एवं मक्कल नीधि मय्यम के अध्यक्ष कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें “करोड़ों लोगों के प्रिय नेता” बताया और उनके सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने भी मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे पूर्ण स्वास्थ्य और ऊर्जा के साथ जनसेवा के अपने कार्यों को आगे बढ़ाते रहें।

इस बीच, तमिलनाडु विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने भी सदन की ओर से मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सदन में मौजूद सदस्यों ने भी उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। कई स्थानों पर सामाजिक सेवा गतिविधियां, रक्तदान शिविर और जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 शिमला पहुंची नेपाल नंबर की एंबुलेंस, कमला नेहरू अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी

शिमला । बेहतर इलाज की तलाश में लोग अक्सर दिल्ली, चंडीगढ़ या दूसरे बड़े शहरों का रुख करते हैं, लेकिन...
हिमाचल 
 शिमला पहुंची नेपाल नंबर की एंबुलेंस, कमला नेहरू अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी

रुद्री टैक्सी स्टैंड बचाने सड़कों पर उतरे चालक, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

धमतरी । ग्राम रुद्री चौक स्थित टैक्सी स्टैंड को यथावत रखने अथवा वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर...
छत्तीसगढ़ 
रुद्री टैक्सी स्टैंड बचाने सड़कों पर उतरे चालक, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ी

जयपुर । पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मुश्ताक को सोमवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड...
राजस्थान 
पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ी

क्यों महत्वपूर्ण है सीढ़ियों के नीचे की जगह?

सीढ़ियों के नीचे : वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के हर हिस्से का विशेष महत्व है। इसमें सीढ़ियां भी घर...
धर्म-आध्यात्म 
क्यों महत्वपूर्ण है सीढ़ियों के नीचे की जगह?

उत्तर प्रदेश

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पिरामल फाउंडेशन की ओर से विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म...
उत्तर प्रदेश 
एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

सीतापुर। नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय को भोर की पौ फटते ही जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने रविवार की रात को मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय का औचक...
उत्तर प्रदेश 
प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा