केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना

पितरों की स्मृति में किया त्रिवेणी पौधारोपण, गौ सेवा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

इंदौर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के साथ इंदौर के प्रसिद्ध पितृ पर्वत स्थित श्री पित्रेश्वर हनुमान धाम मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भगवान हनुमान की लगभग 72 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित विशाल एवं भव्य प्रतिमा का अवलोकन भी किया। ध्यानमग्न मुद्रा में स्थापित यह प्रतिमा देश की प्रमुख हनुमान प्रतिमाओं में से एक मानी जाती है और पित्रेश्वर धाम का प्रमुख आकर्षण है।

पितरों की स्मृति में किया त्रिवेणी पौधारोपण
मंदिर दर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पितृ पर्वत परिसर में त्रिवेणी (नीम , बरगद एवं पीपल) का पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव एवं माताजी स्वर्गीय लीलाबाई यादव की पावन स्मृति में त्रिवेणी का रोपण किया। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने पिताजी स्वर्गीय हरवंशलाल खट्टर तथा माताजी स्वर्गीय शांति बाई खट्टर की स्मृति में त्रिवेणी लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को रोटी खिलाकर गौसेवा का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से आह्वान किया कि बारिश के मौसम में एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, विधायक गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह तथा कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौजूद रहे।

आस्था, पर्यावरण संरक्षण और पितृ स्मरण का अद्वितीय केंद्र

पितृ पर्वत स्थित श्री पित्रेश्वर हनुमान धाम आज इंदौर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। यहां श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन के साथ-साथ अपने पितरों की स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। यही विशेषता इस धाम को देश के अन्य धार्मिक स्थलों से अलग पहचान दिलाती है। विशाल हरित परिसर, आध्यात्मिक वातावरण और पितृ सम्मान की अनूठी परंपरा के कारण यह धाम श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

  नई दिल्ली:  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार सोशल...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

मक्का  :पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे...
खेल 
 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
उत्तर प्रदेश 
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे