प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने रविवार की रात को मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, साफ-सफाई तथा कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा की।

प्राचार्य डॉ. सोमनाथ सबसे पहले ओपीडी पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न वार्डों, आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता और मरीजों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जांच की।

निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा कर्मचारियों को समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से मरीजों की सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन ये खबर भी पढ़े : वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

डॉ. सोमनाथ ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर बनाने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए।
औचक निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाए जाने पर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं मरीज-केंद्रित बनाने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे।
प्राचार्य के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में सक्रियता और सजगता देखने को मिली। अस्पताल प्रशासन ने आश्वासन दिया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल रहा मुस्तैद ये खबर भी पढ़े : NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल रहा मुस्तैद

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

 शिमला पहुंची नेपाल नंबर की एंबुलेंस, कमला नेहरू अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी

शिमला । बेहतर इलाज की तलाश में लोग अक्सर दिल्ली, चंडीगढ़ या दूसरे बड़े शहरों का रुख करते हैं, लेकिन...
हिमाचल 
 शिमला पहुंची नेपाल नंबर की एंबुलेंस, कमला नेहरू अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी

रुद्री टैक्सी स्टैंड बचाने सड़कों पर उतरे चालक, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

धमतरी । ग्राम रुद्री चौक स्थित टैक्सी स्टैंड को यथावत रखने अथवा वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर...
छत्तीसगढ़ 
रुद्री टैक्सी स्टैंड बचाने सड़कों पर उतरे चालक, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ी

जयपुर । पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मुश्ताक को सोमवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड...
राजस्थान 
पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ी

क्यों महत्वपूर्ण है सीढ़ियों के नीचे की जगह?

सीढ़ियों के नीचे : वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के हर हिस्से का विशेष महत्व है। इसमें सीढ़ियां भी घर...
धर्म-आध्यात्म 
क्यों महत्वपूर्ण है सीढ़ियों के नीचे की जगह?

उत्तर प्रदेश

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पिरामल फाउंडेशन की ओर से विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म...
उत्तर प्रदेश 
एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

सीतापुर। नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय को भोर की पौ फटते ही जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने रविवार की रात को मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय का औचक...
उत्तर प्रदेश 
प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा