दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली। तांत्रिक ने युवक को तंत्र विद्या से रुपये दो गुने करने की बात कहते हुए मोटी रकम ले ली थी। तांत्रिक द्वारा नोटों की गड्डियों के साथ कुछ तंत्र विद्या करते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

रकम डबल करने के लिए बेच दी सारी जमीन
अमरोहा के गजरौला में तंत्र विद्या से पैसे डबल करने के नाम पर करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना बछरायूं के गांव सरकड़ा कलां निवासी किसान आकाश चौधरी ने गजरौला निवासी जाने आलम पर तंत्र क्रिया के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित आकाश ने तांत्रिक जाने आलम को ये रकम कई बार में दी इसके लिए उसने अपनी सारी जमीन बेच दी थी।

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत ये खबर भी पढ़े : भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

नोटो की गड्डियों के सामने की तांत्रिक क्रिया
पीड़ित आकाश चौधरी का कहना है कि आरोपी ने तंत्र क्रिया और विशेष विधि से रकम कई गुना बढ़ाने का भरोसा दिलाया था। जिसके झांसे में आकर उसने बड़ी रकम दे दी। जब काफी समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले तो उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। मामले में पीड़ित ने गजरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आकाश चौधरी ने आरोपी जाने आलम का नोटों की गड्डियों के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 

पहले 10 हजार के बदले किए 20 हजार रुपये
पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। आकाश चौधरी ने फोन पर बताया कि जाने आलम से उसकी मुलाकात एक मेडिकल स्टोर पर हुई थी। तब उसने तंत्र विद्या से पैसा दो गुना करने की बात कही थी। आकाश ने लालच में आकर जाने आलम को 10 हजार रूपये दे दिए थे। इसके बाद तांत्रिक ने 20,000 रुपए वापस कर दिये थे। 

जमीन बेचके कर रहा था डबल
इसके बाद आकाश को उसकी तंत्र विद्या और उसपर विश्वास हो गया था। उसके बाद दोनों के बीच करोड़ों की बात हुई थी। इसके बाद पीड़ित आकाश ने धीरे अपनी जमीन बेचनी शुरू की और जो रकम आती वो तांत्रिक जाने आलम को दे आता। आकाश के मुताबिक कैश और ऑन लाइन के जरिए कुल एक करोड़ अस्सी लाख की मोटी रकम जाने आलम के पास पहुंच गई, जिसे अब वो देने से मना कर रहा है। इसलिए हमें पुलिस के पास जाना पड़ा है।

नोटों की गड्डियों के सामने तंत्र क्रिया का ड्रामा
वायरल वीडियो के बारे में आकाश का कहना है कि ये वीडियो तांत्रिक जाने आलम का ही है। सामने दिखाई दे रही नोटों की गड्डियों असली हैं। उनके द्वारा ही दी हुई हैं। जिस समय का ये वीडियो है, उस समय आकाश खुद वहां मौजूद थे। उनके सामने ही जाने आलम एक दीपक जलाकर तंत्र मंत्र पढ़ते हुए तंत्र विद्या का ड्रामा कर रहा है। 

वीडियो में तारीख और दिन भी बोला गया
उस समय उसका एक चेला वहां मौजूद था, जो वीडियो बना रहा था। वीडियो हमने भी बनाई। ये वीडियो उसी तांत्रिक की है और एकदम सही है। वीडियो में तारीख और दिन भी बोला जा रहा है। पूछा जा रहा है कि आज तारीख क्या है। तब बताया जा रहा है 08 जनवरी 2025 दिन बुधवार। इस ठगी के बाद अब आकाश के पास अब कुछ नहीं बचा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कम बारिश के बाद अब मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ...
मध्य प्रदेश 
MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

पीएम मोदी ने उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों संग जीने का दिया संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक्स हैंडल पर आज प्रातः साझा किए गए सुभाषितम् में प्रसिद्ध वैदिक शांति मंत्र...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों संग जीने का दिया संदेश

साड़ी की पारंपरिक शैलियों का दिखेगा हुनर, MP भवन में आयोजन

भोपाल। नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन द्वारा भारतीय हस्तकरघा एवं साड़ी की पारंपरिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य...
मध्य प्रदेश 
साड़ी की पारंपरिक शैलियों का दिखेगा हुनर, MP भवन में आयोजन

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी