शिमला पहुंची नेपाल नंबर की एंबुलेंस, कमला नेहरू अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

शिमला । बेहतर इलाज की तलाश में लोग अक्सर दिल्ली, चंडीगढ़ या दूसरे बड़े शहरों का रुख करते हैं, लेकिन नेपाल के लुम्बिनी क्षेत्र की रहने वाली 37 वर्षीय लक्ष्मी शाही और उनके परिवार ने एक अलग फैसला लिया। गर्भावस्था के दौरान गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रही लक्ष्मी को लेकर परिजन करीब 20 घंटे का लंबा सफर तय करते हुए सीधे शिमला के कमला नेहरू अस्पताल पहुंचे। नेपाल से एंबुलेंस में लाई गई महिला का यहां सफल प्रसव कराया गया और अब जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। सैकड़ों किलोमीटर दूर से शिमला के सरकारी अस्पताल तक पहुंची यह यात्रा स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसे की एक अनोखी तस्वीर पेश करती है।

एक्लेम्पसिया से जूझ रही थीं लक्ष्मी, बड़े अस्पताल की थी जरूरत
लक्ष्मी शाही के परिजन मान बहादुर ने बताया कि महिला पहले नेपालगंज अस्पताल में उपचाराधीन थी। गर्भावस्था के साथ उसे एक्लेम्पसिया की समस्या भी थी, जिससे स्थिति जटिल हो गई थी। चिकित्सकों ने बेहतर सुविधाओं वाले अस्पताल में इलाज करवाने की सलाह दी। इसी दौरान परिजनों और परिचितों से उन्हें शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल के बारे में जानकारी मिली। मान बहादुर के अनुसार अस्पताल की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए उन्होंने महिला को यहां रेफर करवाने का निर्णय लिया। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और परिवार लंबी यात्रा पर निकल पड़ा।

पहले आईजीएमसी पहुंचे, फिर कमला नेहरू अस्पताल में मिली विशेषज्ञ देखभाल
लगातार कई घंटों की यात्रा के बाद परिवार शिमला पहुंचा। परिजन सबसे पहले इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) गए, लेकिन वहां चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें कमला नेहरू अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया और विशेषज्ञ निगरानी में उपचार शुरू किया। कुछ समय बाद अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया गया। लंबी यात्रा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद मां और नवजात दोनों स्वस्थ होने से परिवार ने राहत की सांस ली।

मां और नवजात दोनों सुरक्षित : अस्पताल अधीक्षक
कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि नेपाल से रेफर होकर आई गर्भवती महिला का दो दिन पहले अस्पताल में सफल प्रसव हुआ है। उन्होंने कहा कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अस्पताल की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि महिला को कुछ समय तक अस्पताल में रखा जाएगा, ताकि स्वास्थ्य संबंधी सभी पहलुओं की निगरानी की जा सके। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद महिला को एंबुलेंस के माध्यम से वापस नेपाल भेजा जाएगा।

शिफ्टिंग विवाद के बीच फिर सुर्खियों में आया प्रदेश का एकमात्र मातृ एवं शिशु अस्पताल

कमला नेहरू अस्पताल
हिमाचल प्रदेश का एकमात्र विशेष मातृ एवं शिशु अस्पताल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और नवजात यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। नेपाल से आई लक्ष्मी शाही के सफल उपचार और प्रसव ने एक बार फिर इस अस्पताल की विशेषज्ञ सेवाओं को चर्चा में ला दिया है।

खास बात यह है कि इन दिनों अस्पताल को आईजीएमसी परिसर में शिफ्ट करने का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। स्थानीय लोग, विभिन्न सामाजिक संगठन और कई नागरिक मंच प्रस्तावित शिफ्टिंग का विरोध कर रहे हैं। मामला फिलहाल हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

कमजोर पड़ा मानसून,  झारखंड के 23 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश

रांची । झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार इस वर्ष अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है। राजधानी रांची को...
झारखंड 
कमजोर पड़ा मानसून,  झारखंड के 23 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश

जिसे गांव ने चुना प्रधान, नयी वोटर लिस्ट से उसका ही नाम गायब

मीरजापु । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राजगढ़ विकास खंड की एक ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
जिसे गांव ने चुना प्रधान, नयी वोटर लिस्ट से उसका ही नाम गायब

लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगे यूएस ओपन सुपर 300 में भारतीय चुनौती की अगुवाई

नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन और युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा मंगलवार से अमेरिका के फुलर्टन...
खेल 
 लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगे यूएस ओपन सुपर 300 में भारतीय चुनौती की अगुवाई

प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पत्र लिख पश्चिम बंगाल दिवस और नागरिकता संशोधन कानून पर जताया आभार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के विकास, पश्चिम बंगाल...
पश्चिम बंगाल 
 प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पत्र लिख पश्चिम बंगाल दिवस और नागरिकता संशोधन कानून पर जताया आभार

 शिमला पहुंची नेपाल नंबर की एंबुलेंस, कमला नेहरू अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी

शिमला । बेहतर इलाज की तलाश में लोग अक्सर दिल्ली, चंडीगढ़ या दूसरे बड़े शहरों का रुख करते हैं, लेकिन...
हिमाचल 
 शिमला पहुंची नेपाल नंबर की एंबुलेंस, कमला नेहरू अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी

उत्तर प्रदेश

जिसे गांव ने चुना प्रधान, नयी वोटर लिस्ट से उसका ही नाम गायब

मीरजापु । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राजगढ़ विकास खंड की एक ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
जिसे गांव ने चुना प्रधान, नयी वोटर लिस्ट से उसका ही नाम गायब

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पिरामल फाउंडेशन की ओर से विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म...
उत्तर प्रदेश 
एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

सीतापुर। नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय को भोर की पौ फटते ही जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय