निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

कल्याण मंडपम और ट्रांजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण, बाउंड्रीवाल, समतलीकरण व पौधारोपण कराने पर दिया जोर

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260620-WA0055कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन कल्याण मंडपम तथा पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

धाता रोड स्थित निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनहित की इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। कार्यों की धीमी रफ्तार पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बाउंड्रीवाल निर्माण एवं परिसर के समतलीकरण का कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा। मंडलायुक्त ने परिसर को हरित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण कराने के भी निर्देश दिए।

राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय

इसके बाद मंडलायुक्त ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। यहां भी निर्माण कार्य अपेक्षित गति से न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त संख्या में श्रमिकों की तैनाती कर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के भीतर परियोजना को पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को समय पर पूरा करना सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर आए दिन अपनी ही पार्टी को लेकर ऐसा बयान देते हैं कि वह...
राष्ट्रीय  राज्य 
 शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

हल्द्वानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस ने पुलिस...
उत्तराखंड 
खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

अमेरिकी सीनेट में हाल ही में पास हुए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ ने वैश्विक...
विचार मित्र 
संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय...
राष्ट्रीय  राज्य 
महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क