असम : तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा में अजगर सांप पकड़कर लोगों ने वन विभाग को सौंपा
तिनसुकिया। तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा समजिला के लेखापानी थाना अंतर्गत एक नंबर लोंगटोंग स्थित निजी चाय बागान में एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अजगर को देखकर बागान कर्मियों और स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
इस बीच एक स्थानीय युवक की सूझबूझ और साहसिक पहल के कारण अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर लिया गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल लेखापानी वन कार्यालय को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आये और वन कर्मियों की एक टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से अजगर को अपने कब्जे में लेकर उसका प्राथमिक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, अजगर स्वस्थ अवस्था में पाया गया और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं लगी थी। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वन के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस की सराहना की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
