बेमेतरा में डबल मर्डर: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, दोनों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बेमेतरा।  जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में बीती देर रात पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित हेमलाल आदिल का अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित हेमलाल आदिल को हिरासत में ले लिया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में हत्या के एक मामले में करीब 10 वर्ष की सजा काट चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने एक बार फिर पारिवारिक विवाद के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी.... ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी....

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 11000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 11000 रु0 की धनराशि

सुरक्षित स्तर तक पहुंचा बाढ़, कटानरोधी कार्य शुरू

-बाढ़ खण्ड बाराबंकी के जिम्मे हैं शुकुलपुरवा की कटानरोधी परियोजनाएं
उत्तर प्रदेश 
सुरक्षित स्तर तक पहुंचा बाढ़, कटानरोधी कार्य  शुरू

एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना लागू किया गया

संत कबीर नगर,   17 जून 2026(सूचना विभाग)। उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि उ०प्र०सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवंhttps://msmc.up.gov.in...
उत्तर प्रदेश 
एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना लागू किया गया

डीएम‌ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन,

संत कबीर नगर, 17 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार...