छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम व उप-चुनाव के नतीजे आज, 4 जून 2026 को घोषित किए जायेंगे । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

इस चुनाव के माध्यम से राज्य के 1310 रिक्त पदों पर खड़े उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इन पदों के लिए 1 जून 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ था।

सुबह से मतगणना शुरू होगी और इसके साथ ही 5 नगरीय निकाय अध्यक्ष, 71 पार्षद, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आने लगेगा।

मतों की गणना प्रदेश के 13 निर्धारित मतगणना केंद्रों में की जाएगी, जहां मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए 395 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मई में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद एक जून को मतदान कराया गया, जबकि आज यानी चार जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जायेंगे ।

नगरीय निकाय चुनाव में कुल 5 अध्यक्ष पद और 71 पार्षद पदों के लिए मतदान हुआ था। इनमें नवगठित नगर पंचायतों के चुनाव भी शामिल हैं। राजनांदगांव जिले की घुमका, जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह, सूरजपुर जिले की शिवानंदनपुर और बलौद जिले की पलारी नगर पंचायत के नतीजों पर विशेष नजर रहेगी।

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, एनालॉग पनीर पर लगा पूर्ण प्रतिबंध ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, एनालॉग पनीर पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

इन क्षेत्रों में पहली बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला था। पंचायत चुनाव में 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए मतदान कराया गया था।1 जून को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

नगरीय निकाय चुनाव में 31,928 मतदाताओं में से 27,006 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे 84.58 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं पंचायत चुनाव में 1,02,797 मतदाताओं में से 79,968 लोगों ने वोट डाले और 78.61 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

मतदान के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में 96 और पंचायत क्षेत्रों में 274 मतदान केंद्र बनाए गए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना