बसपा ने बिजनौर विधानसभा कमेटी का किया पुनर्गठन, 2027 चुनाव की तैयारियां तेज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को प्रातः 11 बजे पार्टी के जिला कार्यालय बिजनौर में विधानसभा कमेटी बिजनौर का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में मंडल जोन प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह, समर सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष कविराज सिंह एवं जिला महासचिव संजीव कुमार सैनी की उपस्थिति रही।

बैठक में नई विधानसभा कमेटी की घोषणा करते हुए प्रमोद कुमार को विधानसभा अध्यक्ष, मोहम्मद जकी को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह एडवोकेट (पूर्व प्रधान) को महासचिव, मोहम्मद अली को कोषाध्यक्ष तथा संजीव कुमार एडवोकेट को सचिव मनोनीत किया गया।

निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

जिला अध्यक्ष कविराज सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र को दो जोन में विभाजित कर ए टीम और बी टीम का गठन किया गया, जिन्हें शेष बूथ समितियों के पुनर्गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह कार्य आगामी 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सर्व समाज को साथ लेकर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाई जाएगी तथा पांचवीं बार Mayawati को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों को तेज करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

हल्द्वानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस ने पुलिस...
उत्तराखंड 
खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

अमेरिकी सीनेट में हाल ही में पास हुए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ ने वैश्विक...
विचार मित्र 
संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय...
राष्ट्रीय  राज्य 
महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। कोरबा जिले में वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में दस्तक लगातार लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही...
छत्तीसगढ़ 
आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क