जांजगीर-चांपा: घर में मिले पिता समेत दो मासूमों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में बुधवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई। एक व्यक्ति और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला कीटनाशक जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। उसके साथ उसके दो बच्चों के शव भी घर के भीतर पाए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार पटेल का करीब एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी।

धमतरी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 1160 खिलाड़ियों ने लिया विशेष प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : धमतरी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 1160 खिलाड़ियों ने लिया विशेष प्रशिक्षण

बताया जा रहा है कि मंगलवार 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अकेला अपने घर वापस आ गया था।

बुधवार सुबह मृतक के पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने के लिए ग्राम कटनाई गए हुए थे। इसी दौरान करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र और दोनों नाती घर के अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे तो रमेश कुमार पटेल और दोनों बच्चों को मृत पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी संभावित पहलुओं पर जांच करने के निर्देश दिए।

मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच में कीटनाशक जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

नारायणपुर के 39 उचित मूल्य के दुकानों में तीन महीने के राशन का हुआ भंडारण ये खबर भी पढ़े : नारायणपुर के 39 उचित मूल्य के दुकानों में तीन महीने के राशन का हुआ भंडारण

छत्तीसगढ़: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक 627.62 करोड़ अंतरित, प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक 627.62 करोड़ अंतरित, प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं, 

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 17.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं, 

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 11000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 11000 रु0 की धनराशि

सुरक्षित स्तर तक पहुंचा बाढ़, कटानरोधी कार्य शुरू

-बाढ़ खण्ड बाराबंकी के जिम्मे हैं शुकुलपुरवा की कटानरोधी परियोजनाएं
उत्तर प्रदेश 
सुरक्षित स्तर तक पहुंचा बाढ़, कटानरोधी कार्य  शुरू

एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना लागू किया गया

संत कबीर नगर,   । उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि उ०प्र०सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के योजनान्तर्गत...