सुरक्षित स्तर तक पहुंचा बाढ़, कटानरोधी कार्य शुरू
-विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कहा, समय से पूर्ण कर लेंगे कार्य
-बाढ़ खण्ड बाराबंकी के जिम्मे हैं शुकुलपुरवा की कटानरोधी परियोजनाएं
रामकृष्ण पाण्डेय
सीतापुर। जिलालिधकारी डा.राजा गणपति आर बाढ़ और कटानरोधी परियोजनाओं को ले कर काफी सतर्क हैं। कार्य की प्रगति को ले कर हर दिन बैठकें हो रही हैं तो हर पल दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। कार्य समय से पूर्ण हो सके, इस हेतु विभाग भी पूरी तरह से कमर कसे नजर दिखता है। बाढ़ खण्ड बाराबंकी के अधिशाषी अभियंता इं.शशिकांत सिंह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि बाढ़ व कटानरोधी परियोजनाओं के कार्य सुरक्षित स्तर तक पहुंच चुके हैं।
बस उन्हें अंतिम रूप से पूर्णता देनी शेष है, जो पूरी गति के साथ दी जा रही है। बता दें कि इस खण्ड के अधीन रामपुर मथुरा के शुकुलपुरवा में 15.48 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का कार्य निर्माणाधीन है। कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। कार्य के दौरान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा आग उगलता तापमान, इस तापमान के बीच स्वाभाविक रूप से भाग खड़े होने वाले श्रमिकों की समस्या व वैश्विक संकट के बीच मौके बेमौके होती रही डीजल इत्यादि की तकनीकी दिक्कत ने निसंदेह बाधा डाली फिर भी एक्सईएन व उनके अधीनस्थ अमले की दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते निर्माणाधीन कार्यों का निर्विघ्न संचालन होता रहा।
ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहले ही दिन 11 वाहन सीज, 79 के कटे चालानसनद रहे कि यहां कटान से बचाव को तीन ठोकर परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं जिन पर कार्य कराये जा रहे हैं। इस बाबत अधिशाषी अभियंता इं.शशिकांत सिंह ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वह बेफिक्र रहें, सम्बन्धित कार्यों को समय से पूर्ण कर लिया जाएगा। अभियंता अतुल ओझा ने परियोजनाओं का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की बात कही।
ये खबर भी पढ़े : चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन
दोहरे भुगतान पर जिपं के वार्ड विशेष की चर्चा
बिसवां विकास खण्ड में जिला पंचायत के अधीन आने वाले कुछ वार्ड दोहरे भुगतान के नाम पर खासी चर्चा में हैं। दरअसल इन वार्ड में पहले व्यक्ति विशेष और अब उनके डमी कण्डीडेट ग्राम प्रधान अथवा फिर जिला पंचायत सदस्य हैं। यह व्यक्ति विशेष क्षेत्र पंचायत की भी कुल ठेकेदारी करते हैं। ऐसे में इन्होंने एक ही कार्य पर कई कार्यदायी संस्थाओं से भुगतान की निकासी की है, ऐसी चर्चाएं इस वक्त समूचे जनपद में खासी सुर्खियां बटोर रही हैं।
जिला पंचायत के ओहदेदार हों या फिर क्षेत्र में उपेक्षित रहे खास शख्स, दोहरे भुगतान की ऐसी चर्चाओं को स्वर मिलने के बाद सभी तकनीकी जानकारियां जुटा कर उन्हें मीडिया व तेज तर्रार डीएम डा.राजा गणपति आर के सम्मुख लाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। पंजीकृत संस्था जन सरोकार समिति ने तो इस मुद्दे पर शासन में व लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत भी करने की बात कही है। कुछ जानकार लोग तो दोहरे भुगतान करा कर एक दशक में फर्श से अर्श पर जा पहुंचे लोगों द्वारा हासिल की गई तमाम नामी बेनामी व अकूत सम्पत्तियों के मसले को आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले से भी जोड़ कर देख रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
