भारत-मोनाको के संबंध मजबूत करने पहुंचे पीयूष गोयल, प्रिंस अल्बर्ट से की मुलाकात

आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयां छुएंगे भारत-मोनाको संबंध: पीयूष गोयल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीस/नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट क क से मुलाकात की और स्थिरता, ब्लू इकोनॉमी, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में भारत-मोनाको साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की। 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि उन्होंने नीस में आयोजित प्रमुख ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी, जिसने भारत के जीवंत प्रौद्योगिकी और नवाचार इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया तथा वैश्विक सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

न्यू अशोक नगर में निर्माणाधीन लैंटर गिरा, हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल ये खबर भी पढ़े : न्यू अशोक नगर में निर्माणाधीन लैंटर गिरा, हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल

गोयल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि भारत-मोनाको संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।’ इससे पहले, पीयूष गोयल ने नीस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स 2026’ के समापन समारोह को संबोधित किया और पिछले तीन दिनों में प्राप्त उपलब्धियों पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां भारत-फ्रांस नवाचार साझेदारी की अपार संभावनाओं को दशार्ती हैं।

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रेरणादायक नेतृत्व तथा ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026’ के तहत उनकी साझा दृष्टि ने उस मजबूत नींव का निर्माण किया, जो आज एक वास्तविक परिवर्तनकारी मंच के रूप में उभरकर सामने आई है।

यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी ये खबर भी पढ़े : यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘मैंने उद्योग जगत के नेताओं, सीईओ, निवेशकों और नवोन्मेषकों को बड़े पैमाने पर नवाचार से संचालित एक उज्ज्वल और सतत भविष्य के निर्माण के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने का निमंत्रण दिया।’ केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस के ग्रास शहर स्थित प्रतिष्ठित फ्रैगोनार्ड फैक्ट्री का भी दौरा किया। 

इस यात्रा के दौरान उन्हें उस ऐतिहासिक विरासत की प्रेरक झलक देखने को मिली, जिसने कई पीढ़ियों से वैश्विक इत्र और सुगंध उद्योग को आकार दिया है। उन्होंने लक्जरी विनिर्माण, डिजाइन और उच्च मूल्य व्यापार के क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच सहयोग को और गहरा करने की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की।

पीयूष गोयल ने कहा, ‘फ्रांस की विशेषज्ञता को भारत की समृद्ध विरासत, गहन पारंपरिक ज्ञान और कुशल कार्यबल के साथ जोड़कर हम नवाचार के नए अवसरों का सृजन कर सकते हैं और प्रीमियम सुगंध तथा लक्जरी क्षेत्रों में भारत को एक अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित कर सकते हैं।’ इसके अलावा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस के नीस शहर में स्थित प्रतिष्ठित गैलरीज लफाएटे नाइस मसीना में भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई का शुभारंभ भी किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

पशुपालकों की आय बढ़ाने संबंधी कार्ययोजना पर होगी चर्चा: मुकेश कुमार मेश्राम
उत्तर प्रदेश 
पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने की अंगूठी पार 

लखनऊ। जानकीपुरम निवासी एक युवती की इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर साधुओं ने अंगूठी गायब कर दी। पीड़िता का आरोप है...
उत्तर प्रदेश 
अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने की अंगूठी पार 

भारतीय रेलवे ने इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

यातायात की भीड़ कम करने और यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सर्विस रोड के साथ 4-लेन...
भारतीय रेलवे ने इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा पत्र

बसों के ठहराव एवं परिवहन संबंधी समस्याओं को उठाया