यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी
अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात)। संयुक्त रात अमीरात (यूएई) के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर पिछले माह की 17 मई को हुए हमले की निंदा करते हुए सुरक्षा को लेकर वैश्विक चेतावनी जारी की गई। यह हमला इराक के हथियारबंद गुटों ने किया था।
निंदा करने वाले देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है। साथ ही पर्यावरण और मानवीय खतरों के प्रति आगाह करते हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में न्यूक्लियर सुविधाओं के शांतिपूर्ण ऑपरेशन और सुरक्षा के लिए समर्थन दोहराया है।
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अरब दुनिया के पहले वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के संदर्भ में संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेल्जियम, बुल्गारिया, कनाडा, चिली, कोलंबिया, कोमोरोस, कोस्टा रिका, कोटे डी आइवर.
क्रोएशिया, साइप्रस, चेकिया, डेनमार्क, मिस्र, इक्वाडोर, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ, फिनलैंड, फ्रांस, जॉर्जिया, जर्मनी, ग्रीस, ग्वाटेमाला, होंडुरास, हंगरी, आयरलैंड, इटली, जापान, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कुवैत, लातविया, लेबनान, लीबिया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा.
मार्शल द्वीप, मॉरीशस, मोल्दोवा, मोरक्को, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पाकिस्तान, पलाऊ, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, कतर, कोरिया गणराज्य, रोमानिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सैन मैरिनो.
सऊदी अरब, सर्बिया, सेशेल्स, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, सीरिया, टोंगा, तुर्किये, यूक्रेन, ब्रिटेन, यूनाइटेड स्टेट्स, उरुग्वे, वियतनाम और यमन ने संयुक्त बयान जारी किया है।
पूरा बयान इस प्रकार है- "हम 17 मई 2026 को संयंत्र के अंदरूनी हिस्से के बाहर इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा करते हैं। यह हमला संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) के चार्टर समेत इंटरनेशनल कानून का खुला उल्लंघन है।
यह अंतराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ सभी हमलों को रोकने की मांग करते हैं। हम यूनाइटेड नेशंस के चार्टर के सिद्धांतों के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात की एकता और संप्रभुता का पूरा समर्थन करते हैं।''
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
