अमेरिका: रूटीन टेस्ट मिशन बना त्रासदी, बी-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की गई जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर उड़ान भरने के फौरन बाद क्रैश हो गया। इस हवाई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। क्रैश की वजह की जांच चल रही है। बी-52 बॉम्बर एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से रूटीन टेस्ट मिशन पर निकला था। इस दुर्घटना की जानकारी स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:20 बजे मिली।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एयर फोर्स का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। इससे आठ लोगों की मौत हो गई। बेस पर मौजूद 412वें टेस्ट विंग के डिप्टी कमांडर कर्नल जेम्स हेस ने फ़ुटेज की समीक्षा के आधार पर कहा कि इस क्रैश में किसी के भी बचने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने इसे एक भयानक त्रासदी बताया।

डिप्टी कमांडर कर्नल जेम्स हेस ने कहा कि हमने आठ बेहतरीन अमेरिकियों को खो दिया। क्रू में वर्दीधारी सैनिक, सरकारी कर्मचारी और सरकारी कॉन्ट्रैक्टर शामिल थे। विमान में सवार लोगों के नाम उनके परिवार वालों को सूचना देने के 24 घंटे बाद जारी किए जाएंगे।

बोइंग ने सोमवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि हादसे में मारे गए लोगों में से दो इस बड़ी एयरोस्पेस कंपनी के कर्मचारी थे। हम उनके परिवारों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद दे रहे हैं।" बेस ने कहा कि आपातकालीन स्थिति से निपटने वाली टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारी सभी कर्मियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

हेस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है और इस प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं। बेस पर दिन में कई बार टेस्ट मिशन होते हैं। बेस ने एयरफील्ड बंद कर दिया है और कहा है कि आने वाले सभी विमानों का रास्ता बदला जा रहा है। हेस ने कहा कि मंगलवार को सभी ऑपरेशन रोक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर नए और विकास के दौर से गुजर रहे एयरक्राफ्ट की टेस्ट फ्लाइट की जाती है।

बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस लंबी दूरी का बॉम्बर है। 1950 के दशक से यह अमेरिकी सेना की हवाई ताकत का एक अहम हिस्सा है। यह एयरक्राफ्ट पारंपरिक और परमाणु, दोनों तरह के हथियार लंबी दूरी तक ले जाने में सक्षम है और वियतनाम से लेकर ईरान युद्ध तक के संघर्षों में इसका इस्तेमाल किया गया है।'

1ec96625a457b4ff8326f26e7b1bbbd5_75573116

  मोजतबा खामेनेई  क्षेत्रीय मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:मार्को रूबियो ये खबर भी पढ़े :   मोजतबा खामेनेई  क्षेत्रीय मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:मार्को रूबियो

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

लखीमपुर खीरी। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

एफआईएच नेशंस कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

ऑकलैंड: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-ए के...
खेल 
एफआईएच नेशंस कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

आगरा में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल

आगरा। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो...